hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मनोरंजन

आईए जानते हैं शाहरुख खान की जिंदगी के कुछ राज़  

करण जौहर ने बताया कि वो इन छोटी-छोटी बातों पर देते हैं ध्यान 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। फिल्ममेकर करण जौहर ने बताया कि शाहरुख खान अपनी जींस की फिटिंग को लेकर कितने सीरियस हैं, इस बात का अंदाजा उन्हें कई साल पहले DDLJ की शूटिंग के दौरान ही लग गया था।बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी सोच और अपनी पर्सनैलिटी की वजह से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। दशकों से अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे शाहरुख खान अपनी जिंदगी में एक ऐसे नियम का पालन करते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती बहुत पुरानी है और दोनों एक दूसरे को बहुत करीब से जानते हैं। किंग खान के बारे में करण जौहर ने बताया कि वह अपनी जींस की फिटिंग को लेकर बहुत पर्टिकुलर हैं।करण ने बताई शाहरुख की यह आदत

करण जौहर ने बताया कि शाहरुख खान के लिए उनकी जींस की फिटिंग सिर्फ कपड़ों की फिटिंग जितना नहीं है। वह इसे बहुत सीरियसली लेते हैं। करण जौहर एक शो में पहुंचे थे जहां शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, “उन्हें जींस की फिटिंग को लेकर OCD है।” करण जौहर ने कहा कि वो इन छोटी-छोटी बातों पर तुरंत ध्यान देते हैं और अपनी राय बना लेते हैं। करण जौहर ने बताया, “अगर आप खराब फिटिंग वाली जींस पहनते हैं तो वह आपको जज कर सकते हैं। वो सोचेंगे कि आप बुरे इंसान हैं। जींस को लेकर क्रेजी हैं शाहरुख खान करण जौहर ने इससे जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया और कहा कि उनके घर में कदम रखना भी एक तरह का दबाव लेकर चलता है। फिल्ममेकर ने बताया, “वो इस मामले में पागल हैं, सिर्फ जींस देखकर ही वो… इसलिए जब भी मैं मन्नत जाता हूं, मैं कहता हूं कि मैं जींस पहनकर नहीं आ रहा हूं।” करण जौहर जींस को लेकर शाहरुख खान का दीवानापन फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के दौरान ही समझ गए थे। तब करण असिस्टेंट डायरेक्टर थे और शाहरुख के आउटफिट का भी ध्यान रखा करते थे।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी सोच और अपनी पर्सनैलिटी की वजह से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। दशकों से अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे शाहरुख खान अपनी जिंदगी में एक ऐसे नियम का पालन करते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती बहुत पुरानी है और दोनों एक दूसरे को बहुत करीब से जानते हैं। किंग खान के बारे में करण जौहर ने बताया कि वह अपनी जींस की फिटिंग को लेकर बहुत पर्टिकुलर हैं।

करण जौहर ने बताया कि शाहरुख खान के लिए उनकी जींस की फिटिंग सिर्फ कपड़ों की फिटिंग जितना नहीं है। वह इसे बहुत सीरियसली लेते हैं। करण जौहर एक शो में पहुंचे थे जहां शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, “उन्हें जींस की फिटिंग को लेकर OCD है।” करण जौहर ने कहा कि वो इन छोटी-छोटी बातों पर तुरंत ध्यान देते हैं और अपनी राय बना लेते हैं। करण जौहर ने बताया, “अगर आप खराब फिटिंग वाली जींस पहनते हैं तो वह आपको जज कर सकते हैं। वो सोचेंगे कि आप बुरे इंसान हैं।”

करण जौहर ने इससे जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया और कहा कि उनके घर में कदम रखना भी एक तरह का दबाव लेकर चलता है। फिल्ममेकर ने बताया, “वो इस मामले में पागल हैं, सिर्फ जींस देखकर ही वो… इसलिए जब भी मैं मन्नत जाता हूं, मैं कहता हूं कि मैं जींस पहनकर नहीं आ रहा हूं।” करण जौहर जींस को लेकर शाहरुख खान का दीवानापन फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के दौरान ही समझ गए थे। तब करण असिस्टेंट डायरेक्टर थे और शाहरुख के आउटफिट का भी ध्यान रखा करते थे।

करण जौहर ने बताया कि शाहरुख खान का फ्रेम देखकर उन्होंने सुझाव दिया कि अच्छा रहेगा कि अगर वो अलग-अलग तरह के जींस आउटफिट कैरी करें, यह उन पर सूट करेगा। दिक्कत यह थी कि उन दिनों वो जींस ब्रांड भारत में उपलब्ध नहीं था। शाहरुख खान ने बाहर से वो ब्रांड अरेंज करवाया, लेकिन जब शाहरुख खान ने देखा तो उन्हें बिलकुल रास नहीं आया। शाहरुख खान ने कहा, “कौन पागल आ गया है? कहां से आया है? वो मुझे इस तरह की एडवाइज क्यों दे रहा है?” तब आदित्य चोपड़ा ने करण जौहर की तरफ से जवाब देते हुए कहा- यह साउथ बॉम्बे से आया है, इन लोगों को पता होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =

Back to top button