hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

आखिर क्यों करी मदर टेरेसा स्कूल की 27 साल की युवती ने जन्मदिन वाले दिन सुसाइड

क्यों मांगी अपने माता-पिता से माफी

राष्ट्र आजकल न्यूज़

भोपाल, 6 दिसंबर 2025: कोलार इलाके में एक 27 साल की युवती ने अपने जन्मदिन वाले दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। मृतका का नाम सुजाता खंडाले था और वह न्यू ओम नगर में परिवार के साथ रहती थी। सुजाता मदर टेरेसा स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थी।

राष्ट्र आजकल न्यूज़

इस बीमारी से बहुत तंग आ चुकी हूं। सॉरी मम्मी-पापा

परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत उतारकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें सुजाता ने साफ-साफ लिखा है कि वह लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रही थी और अब ज्यादा सहन नहीं कर पा रही थी। नोट में उसने मां-पिता व सभी परिजनों से माफी मांगी है और लिखा है – “मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं। इस बीमारी से बहुत तंग आ चुकी हूं। सॉरी मम्मी-पापा।”

सुजाता को आखिर कौन सी बीमारी थी

कोलार थाने के एएसआई मनोज नागवंशी ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि सुजाता को आखिर कौन सी बीमारी थी। परिजनों के डिटेल बयान भी अभी दर्ज नहीं हो पाए हैं क्योंकि वे सदमे में हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह घटना एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और लंबी बीमारी से जूझ रहे लोगों की काउंसलिंग की जरूरत को सामने लाती है। अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति लगातार उदास रहता है या बार-बार बीमारी की वजह से परेशान दिखता है तो उसे तुरंत किसी अच्छे काउंसलर या मनोचिकित्सक से मिलवाएं। भारत में मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर जैसे कि 9152987821 (iCall), 011-41198666 (Vandrevala Foundation) और 104 (मध्य प्रदेश स्वास्थ्य हेल्पलाइन) पर 24×7 मदद ली जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

Back to top button