पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक अच्छी पत्नी, मां और अच्छी बहू बताया है। हालांकि उमा भारती ने सोनिया गांधी के राजनीतिक नेतृत्व पर तंज कसा है।

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): उमा भारती ने ट्वीट में लिखा कि सोनिया गांधी एक अच्छी पत्नी, मां और अच्छी बहू जरुर बनी लेकिन इन कारणों से वह भारत की नेता तो नहीं बन सकती हैं। किसी दौर में सोनिया गांधी की प्रखर विरोधी रहीं बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक अच्छी पत्नी, मां और अच्छी बहू बताया है।
हालांकि उमा भारती ने सोनिया गांधी के राजनीतिक नेतृत्व पर तंज कसा है। सोनिया गांधी जी भारत में पैदा नहीं हुई, यही कारण है कि हमने ऐसा माहौल बनाया कि वो भारत में प्रधानमंत्री नहीं बन सकीं।
लेकिन एक महिला के नाते वह बहुत शालीन एवं ममतामयी हैं।
आगे लिखती हैं कि; मैं उनका बहुत आदर करती हूं, वह एक अच्छी बहु, अच्छी पत्नी एवं अच्छी माॅं रही हैं। मैंने अपने लिए भी उनमें ममत्व का भाव देखा है मगर इन कारणों से वह भारत की नेता तो नहीं बन सकतीं हैं।