जबलपुर कैंट बोर्ड द्वारा अवैध संपत्तियां और अवैध निर्माण को हटाने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही

- Advertisement -
- Advertisement -

जबलपुर, राष्ट्र  आजकल  प्रतिनिधि। नगर निगम प्रशासन शहरी क्षेत्र स्थित अवैध निर्माण व संपत्तियों को खोजने व हटाने की कार्रवाई लगातार कर रहा है। इस कार्रवाई से निगम प्रशासन बड़ा राजस्व जमा करने में सफल हो रहा है। बावजूद इसके कैंट बोर्ड प्रशासन इस तर्ज पर कोई कार्रवाई करने के मूड में नहीं है। जबकि कैंट के सभी आठ वार्डों में कई अवैध निर्माण व संपत्तियां हैं सैन्य प्रशासन के अधीन नगरीय निकाय कैंट बोर्ड सभी आठ वार्डों में विकासकार्य करके जनसुविधाएं बनाने पर बड़ी राशि खर्च करता है। बोर्ड प्रशासन भी नगर निगम की तरह विकास कार्य करने के लिए नागरिकों से जलकर, संपत्तिकर, प्रवेशकर, भवन निर्माण व नक्शा स्वीकृति शुल्क आदि की वसूली करके राजस्व जमा करता है। नागरिकों की मानें तो शहरी क्षेत्र की तरह कैंट क्षेत्र में भवन निर्माण करना आसान नहीं है। इसलिए कैंट के सभी वार्डों में अधिकांश नागरिकों ने बोर्ड प्रशासन की बिना अनुमति के भवन निर्माण कराया है। शहरी क्षेत्र में नगर निगम की कार्रवाई लगातार चल रही है, जिससे कैंट क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वाले दहशत में हैं।

मोदीवाड़ा के विशाल यादव, महावीर कंपाउंड के पीटर ईसाई, सदर बाजार के अरुण पासी बताते हैं कि कैंट बोर्ड कार्यालय में विधिवत जलकर, संपत्तिकर और भवन निर्माण शुल्क जमा करने वाले कुछ लोग ही हैं। यहां के ज्यादातर लोगों ने कैंट बोर्ड की अनुमति के बिना निर्माण कार्य किए हैं, जिसका वह वार्षिक कर भी जमा नहीं करते। नागरिकों का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर कैंट बोर्ड ने करीब 25 हजार मतदाताओं को अतिक्रमणकारी मानकर उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए। अब कैंट की मतदाता सूची में सिर्फ वास्तविक मतदाताओं के नाम शेष बचे हैं। इन सभी मतदाताओं के परिवारों को नियमत: कैंट क्षेत्र की सुविधाओं का उपयोग करने के बदले बराबर शुल्क देना चाहिए। इसलिए कैंट बोर्ड प्रशासन को सभी 8 वार्डों में अवैध निर्माण व संपत्तियों को खोजने, हटाने, जुर्माना सहित राशि वसूल करने की कार्रवाई करना चाहिए।

- Advertisement -

Latest news

Казино онлайн: внесение средств, оформление профиля и слоты

Казино онлайн: внесение средств, оформление профиля и слоты Онлайн игорные заведения быстро приобретают признание, завлекая миллионы игроков в глобальном масштабе. Одним из главных из ключевых...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

What is the Best Online Casino that Pays Real Money?

What is the Best Online Casino that Pays Real Money?Finding the best online casino that pays real money involves exploring various options that offer...

казино – Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало.2595

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало ...

– Официальный сайт Pinco Casino.759

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...

Meilleur Casino Présente Riviera Casino

Meilleur Casino Présente Riviera Casino Bienvenue dans l'univers captivant du Riviera Casino, une destination de choix pour tous les amateurs de jeux d'argent en France....
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here