पाकिस्तान: रद्द की गई सजा, आतंकी हाफिज सईद के करीबियों को कोर्ट से राहत

- Advertisement -
- Advertisement -

दोनों नेताओं ने लाहौर हाई कोर्ट में अपनी सजा को चुनौती दी थी.

Source: Twitter

जेयूडी के इन नेताओं को आतंकवाद विरोधी अधिनियम 1997 के तहत दोषी ठहराया गया था. पाकिस्तान की एक अदालत ने गुरुवार को आतंकवादी-वित्तपोषण के एक मामले में जमात-उद-दावा के दो वरिष्ठ नेताओं की सजा को निलंबित करते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. अब्दुल रहमान मक्की और अब्दुस सलाम, इन्हें 2008 में हुए मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी माना जाता है.

लाहौर की आतंकवाद-रोधी अदालत (एटीसी) ने अब्दुल रहमान मक्की और अब्दुस सलाम को इससे पहले जून महीने में आतंकी वित्तपोषण के लिए एक साल कैद की सजा सुनाई थी. एटीसी ने इसके अलावा दोनों नेताओं पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था. हालांकि दोनों नेताओं ने पैसे नहीं भरे जिसके बाद उन्हें अतिरिक्त छह महीने की जेल का आदेश दिया गया था.

अदालत के एक अधिकारी ने बताया, ”लाहौर हाई कोर्ट ने आज (गुरुवार) अब्दुल रहमान मक्की और अब्दुस सलाम की एक-एक साल की सजा को निलंबित कर दिया और जमानत पर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है.” आतंकी संगठन जमात उद दावा (जेयूडी) के इन नेताओं को आतंकवाद विरोधी अधिनियम 1997 के तहत दोषी ठहराया गया था. जिसके बाद दोनों नेताओं ने लाहौर हाई कोर्ट में अपनी सजा को चुनौती दी थी.

इसके साध ही पीठ ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का भी आदेश दिया है. असजद जावेद गुरल और वहीद खान की दो सदस्यीय खंडपीठ ने गुरुवार को उनकी याचिका पर सुनवाई की और बचाव तथा अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद उसने मक्की और सलाम की याचिका स्वीकार कर ली और एटीसी की सजा को स्थगित करने का आदेश दिया.

इन नेताओं पर धन इकट्ठा करने और प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन को वित्तीय मदद देने का दोष सिद्ध हुआ था. जिसके बाद एटीसी ने वित्तपोषण के माध्यम से एकत्र किए गए धन से बनाई गई संपत्ति को जब्त करने का भी आदेश दिया था. बता दें, एटीसी के फैसले के अनुसार, दोनों नेताओं को आतंकवाद के वित्तपोषण का दोषी पाया गया था. जिसके बाद से दोनों लाहौर की कोट लखपत जेल में अपनी सजा काट रहे हैं.

- Advertisement -

Latest news

Best Non-Gamstop Casino Sites UK Casinos Not on Gamstop 2025.4743

Best Non-Gamstop Casino Sites UK – Casinos Not on Gamstop 2025 ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.1905 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

1xbet зеркало непраздничное возьмите сейчас праздник получите и распишитесь сайт 1хбет Освежено!

Геймеры повышают добывать скидки вне активность, кооптирование счета а еще исполнение определённых требований. VPN — это флейта, который помогает игрокам исходить блокировки а еще...

Sultan Games в Казахстане Как получить бонусы.1057

Казино Sultan Games в Казахстане - Как получить бонусы ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here