hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

खेल
Trending

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच इंदौर में खेला जाएगा, MPCA ने जारी किया टिकट का रेट

India vs New Zealand ODI सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टिकट की कीमतों का निर्धारण एमपीसीए की ओर से किया जा चुका है। इस बार टिकट की कीमतें कुछ बढ़ी हुई हैं। टिकट की बिक्री कब से शुरू होगी यह अभी तय नहीं हुआ है।

शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए नया साल रोमांचक होने वाला है। 18 जनवरी 2026 को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच (IND vs NZ 3rd ODI) खेला जाएगा। यह मुकाबला तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पहले दो वनडे 11 जनवरी और 14 जनवरी को अलग शहरों में खेले जाएंगे।

हालांकि इस बार उन्हें मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (MPCA) ने मंगलवार को टिकट दर की घोषणा कर दी। सबसे सस्ता टिकट 800 रुपये का और सबसे महंगा टिकट सात हजार रुपये में मिलेगा। टिकटों की बिक्री ऑनलाइन www.district.in वेबसाइट के जरिए होगी। अभी टिकट बिक्री की तारीख तय नहीं की गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =

Check Also
Close