भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री द्वारा मणि लाल पाटीदार को निलम्बित किया जो की महोबा के पुलिस अधीक्षक है

- Advertisement -
- Advertisement -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के मामले में सख्त रूख अपनाते हुये बुधवार को महोबा के पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किये जाने के निर्देश दिये।

Source: Twitter

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि इनके (मणि लाल पाटीदार) द्वारा गिट्टी परिवहन में लगी गाड़ियों के चलाये जाने हेतु अवैध रूप से धन की मांग की गयी थी, जिसे पूरा न किये जाने पर वाहन स्वामी का पुलिस के माध्यम से उत्पीड़न किया गया।

महोबा के नये पुलिस अधीक्षक के रूप में लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त अरूण कुमार श्रीवास्तव को भेजा गया है।

इनके इस कार्य से पुलिस की छवि के धूमिल होने के साथ-साथ जनपद में स्वच्छ प्रशासन पर भी आंच आई है, और सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिह्न लगा है।बयान में कहा गया कि मणिलाल पाटीदार अखिल भारतीय सेवा के साथ-साथ एक अनुशासित बल के सदस्य भी हैं।

मणिलाल पाटीदार निलम्बन अवधि में पुलिस महानिदेशक, कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।

यह लगातार दूसरे दिन दूसरा मामला है जब किसी पुलिस अधीक्षक को निलंबित किया गया है।गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित को निलम्बित किया था।

- Advertisement -

Latest news

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй.1047

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Закачать адденда 1xBet на Android, iOS а также Windows Официальные версии

Во применении можно лишать всего танцевать ставки, а также притом делать во особые игры в стиле игорный дом. В таком случае вероятие успеха как...

Vavada online kazino Latvij iemaksu metodes un minimls summas.654

Vavada online kazino Latvijā - iemaksu metodes un minimālās summas ...

R7 онлайн казино как зарегистрироваться и создать личный аккаунт.175

R7 онлайн казино - как зарегистрироваться и создать личный аккаунт ...

онлайн 2025 года большой выбор слотов и бонусов.1343

Лучшие казино онлайн 2025 года - большой выбор слотов и бонусов ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here