लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने किया रैन बसेरा में कंबल बैंक का शुभारंभ

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/ राहुल चौरसिया/ ब्यूरो मंडला

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके ने जिला चिकित्सालय में स्थित रैन बसेरा में कंबल बैंक और सांझाचूल्हा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में ठहरे मरीजों, उनके परिजनों सहित जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया। जिला चिकित्सालय के रैन बसेरा में ही मरीजों के परिजनों के लिए सांझाचूल्हा की व्यवस्था भी गई है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सीएमएचओ केसी सरोते, सिविल सर्जन विजय धुर्वे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित है। प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

यह नवाचार जिला प्रशासन की आमजन की सेवा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि कंबल बैक खोलने का मुख्य उद्देश्य मरीज के परिजनों को ठंड से राहत दिलाना है। अस्पताल में सबसे ज्यादा समस्या मरीजों के परिजनों को ही उठानी पड़ती है। परिजनों को ठंड से बचने के लिए यह कंबल बैंक अवश्य ही सहायक होगा।

- Advertisement -

Latest news

सरकारी कर्मचारी ने जमीन संबंधी फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, सरेआम थप्पड़ बरसाए और जूते से पिटाई की

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील में सरकारी कर्मचारी ने सोमवार दोपहर जमीन संबंधी फरियाद लेकर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

बिजली के पोल अलग किये बिना सीसी रोड का निर्माण

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा! आम आदमी पार्टी सिहोरा द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिहोरा को ज्ञापन के माध्यम...

साइबर ठगों ने ऐंठे 35 लाख रुपये

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के रक्षा नगर कालोनी निवासी कुसुमलता (61) को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 35 लाख...

देश के कई राज्यों में सर्दी का असर,17 राज्यों में कोहरा, UP में ट्रेनें-फ्लाइट लेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I देश के कई राज्यों में सर्दी का असर है। 17 राज्यों में रविवार सुबह घना कोहरा भी...

मंत्री विधायक ने गौशाला में चिकित्सा केंद्र और ट्राली सह पशु वाहन का शुभारंभ किया

राष्ट्र आजकल/ मुकेश बैरागी/ जिला ब्यूरो भोपाल बैरसिया। मप्र शासन पशु पालन और डेयरी विभाग के मंत्री लखन पटेल...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here