शाओमी स्मार्टफोन में जल्द मिलने वाला है नया अपडेट, हटा सकेंगे बैन हो चुके प्री-इंस्टॉल चीनी ऐप्स

- Advertisement -
- Advertisement -

बता दें कि भारत सरकार ने कुछ समय पहले ही चीनी ऐप्स पर बड़े स्तर पर प्रतिबंध लगाया है, जिसमें शाओमी की ब्राउजिंग ऐप्स भी शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में एक स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें एक नए MIUI वर्जन को जारी करने की पुष्टि की गई थी। शाओमी ने यह भी दावा किया कि भारतीय यूजर्स का डेटा 100 प्रतिशत देश में रहता है।

Source: Instagram

इस नए अपडेट से यूजर प्री-इंस्टॉल ऐप के तौर पर मिले एमआई ब्राउजर, एमआई ब्राउजर प्रो और मिंट ब्राउजर को अनइंस्टॉल किया जा सकेगा। अब शाओमी स्मार्टफोन यूजर्स अपने मोबाइल से बैन हो चुकीं चीनी ऐप्स अनइंस्टॉल कर सकेंगे। हाल ही में शाओमी ने एमआई ब्राउजर को लेकर एक नोटिस पोस्ट किया है जिसमें ऐसे रेडमी, पोको और एमआई फोन की लिस्ट जारी की गई है, जिन्हें सबसे पहले MIUI अपडेट मिलेगा।

डिवाइसों की सूची:

अपडेट एमआई मिक्स 2, रेडमी 6, रेडमी 6 प्रो, रेडमी 6A, रेडमी 7, रेडमी 7A, रेडमी 8, रेडमी 8A, रेडमी 8A डुअल, रेडमी गो, रेडमी K20, रेडमी K20 प्रो, रेडमी Y2, रेडमी Y3, रेडमी नोट 5 प्रो, रेडमी नोट 6 प्रो, रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी नोट 7S, रेडमी नोट 8 प्रो, रेडमी नोट 9 प्रो, रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स, रेडमी नोट 9, पोको F1, पोको X2, और पोको M2 प्रो तक पहुंचा जाएगा।

शाओमी ने अभी भी अपडेट पर एक सटीक टाइमलाइन प्रदान नहीं की है, हालांकि यह बताया है कि इसे “शीघ्र ही” रोल आउट किया जाएगा। इसके अलावा, सूची में पहले के कई रेडमी और एमआई डिवाइस शामिल नहीं हैं। एमआई ब्राउजर पर दिए गए नोटिस के अनुसार, शाओमी इस महीने के शुरू में कथित तौर पर जारी सरकारी आदेश का पालन करने के लिए अपने ब्राउजर ऐप को अनइंस्टॉल करने की अनुमति देने वाला MIUI अपडेट को रोल आउट करेगा।

हालांकि, मिंट ब्राउजर के यूजर्स अभी भी गेम्स और अन्य कंटेंट तक पहुंच सकते हैं। उन यूजर्स के लिए, जिनके पास रेडमी, एमआई या पोको डिवाइस नहीं है, लेकिन उन्होंने एमआई ब्राउजर, एमआई ब्राउजर प्रो, या मिंट ब्राउजर इंस्टॉल किए हैं, शाओमी उनके लिए एक अलग नोटिस प्रदान की है जो उन्हें ऐप को अनइंस्टॉल करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

चुनिंदा मॉडलों को लिस्टिंग करने के अलावा, शाओमी ने नोटिस में कहा कि उसने सरकार के आदेश का अनुपालन किया है और एमआई ब्राउजर पर सभी ऑनलाइन कंटेंट फ़ीड को डिसेबल कर दिया है, जिसमें उसकी न्यूज सर्विस और गेम सेंटर भी शामिल है।

रियलमी ने भी पिछले महीने एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने का वादा किया था जो अपने डिवाइस से चीता मोबाइल द्वारा संचालित “क्लीन अप स्टोरेज” फीचर को हटा देगा। यह फीचर क्लीन मास्टर ऐप पर आधारित है जो जून के अंत में सरकार द्वारा प्रतिबंधित शुरुआती 59 ऐप में से एक था।

- Advertisement -

Latest news

Как начать развлекаться в онлайн-казино безвозмездно и без учетной записи

Как начать развлекаться в онлайн-казино безвозмездно и без учетной записи Для того чтобы приступить к играть в виртуальном казино безвозмездно и без регистрации, первым делом...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet O’zbekiston: O’yinchilar uchun Foydalanuvchi Tajribasini Qanday Yaxshilaydi

Mostbet O'zbekiston: O'yinchilar uchun Foydalanuvchi Tajribasini Qanday YaxshilaydiO'yinchilar uchun onlayn qimor o'ynash tajribasi juda muhimdir, va Mostbet O'zbekiston ushbu tajribani maksimal darajada oshirishga intiladi....

R7 онлайн казино как зарегистрироваться и создать личный аккаунт.175

R7 онлайн казино - как зарегистрироваться и создать личный аккаунт ...

Chicken Road – Online Casino Slot Filled with Winning Chicken Road-Crossing Action.379

Chicken Road - Online Casino Slot Filled with Winning Chicken Road-Crossing Action ...

Казино Дэдди: доступно Зеркало Официального Сайта

Дэдди Казино Daddy Casino ᐈ Официальный Сайт Игрового Клуба же Слотами Онлайн"ContentМобильная ВерсияПополнение Счета Daddy Казино И Вывод материальнопроизводственныхПриветственные Бонусы и Акции Daddy ⚡️Личный...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here