hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मनोरंजन

अक्षय कुमार ने दिया अपने फैंस को तोहफा, पूरी की अपनी फिल्म की शूटिंग

ये सरप्राइज उनकी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ा हुआ

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। अक्षय कुमार ने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन इसके साथ ही अक्षय ने क्रिसमस के मौके पर फैंस को एक बड़ा गिफ्ट भी दिया है। जानिए क्या है वो तोहफा…आज यानी 25 दिसंबर को हर कोई क्रिसमस फेस्टिवल मना रहा है। इस मौके पर लोग अपने-अपने अंदाज में क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही अक्षय ने फैंस को एक सरप्राइज भी दिया है। ये सरप्राइज उनकी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ा हुआ है।पूरी हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग.अक्षय ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपनी पोस्ट में अक्षय ने लिखा, ‘वेलकम टू द जंगल की पूरी कास्ट की तरफ से आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में आ रही है। मैं कभी इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहा। हममें से कोई भी नहीं। हम आपको अपना तोहफा देने के लिए बेताब हैं। शूटिंग पूरी हो गई। शाबाश, दोस्तों! इसे साकार करने में शामिल सभी लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा। हमारी तरफ से आप सभी को 2026 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’फिल्म की कास्ट की दिखी झलक
इसके साथ ही अक्षय ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में ‘वेलकम टू द जंगल’ की पूरी कास्ट नजर आ रही है। जाहिर है कि इस फिल्म में अब तक की सबसे बड़ी कास्ट नजर आ रही है, जिसमें कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। अक्षय के इस वीडियो में उनके अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, तुषार कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, आफताब शिवदसानी, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, पुनीत इस्सर, दिशा पाटनी समेत कई और एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात कि फिल्म में अक्षय कुमार का एक बिल्कुल ही अलग लुक नजर आ रहा है। जिसमें वो ग्रे कलर के बड़े बाल और बड़ी दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी चरम पर पहुंच गया है।

‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म काफी दिनों से फंसी हुई है। पहले यह फिल्म इसी साल रिलीज होनी थी। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते फिल्म अटक गई। फिल्म में अब तक की सबसे बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी, इसलिए भी फिल्म में देरी हुई है। अभी भी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। जबकि इस साल फिल्म का टीजर भी सामने आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 5 =

Back to top button