अमेरिका: भारत के साथ हर चुनौती में साथ निभाएंगे हम- चुनावी नतीजों के हवाले से बिडेन ने किया दावा

- Advertisement -
- Advertisement -

दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध भी बढ़ाए जाएंगे बिडेन ने कहा, अगर वे राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो भारत के साथ संबंधों को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे, साथ ही क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल हेल्थ सिक्योरिटी जैसी चुनौतियों पर भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे.

Source: Facebook

बिडेन ने कहा कि भारत जो चुनौतियां झेल रहा है, अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा है कि अगर वे जीतते हैं तो उनका प्रशासन भारत के साथ अमेरिकी संबंध को और मजबूती देगा और अमेरिका भारत के साथ हमेशा खड़ा रहेगा.

बिडेन पूर्व में ओबामा प्रशासन में उप राष्ट्रपति रह चुके हैं. उन्होंने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही. अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है. बिडेन ने कहा, 15 साल पहले मैंने भारत के साथ ऐतिहासिक एटमी डील फाइनल कराने में अहम भूमिका निभाई थी. मेरा यही कहना है कि भारत और अमेरिका अगर दोस्त और साझेदार बनते हैं तो दुनिया और ज्यादा सुरक्षित दिखाई देगी. पूरे कैंपेन में भारतीय अमेरिकी समुदाय की बड़ी भूमिका है.

बिडेन ने कहा कि अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि पहली भारतीय अमेरिकी महिला कमला हैरिस उपराष्ट्रपति की उम्मीदवार हैं. बिडेन ने कहा कि वे दोनों देशों के लोकतांत्रिक मूल्यों को भी मजबूत बनाने पर जोर देंगे. बिडेन ने अमेरिका में भारतीय समुदाय के योगदान को याद किया और कहा कि उनके पूरे करियर में इस समुदाय का बड़ा रोल रहा है.

बिडेन ने कहा, अगर वे राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो भारत के साथ संबंधों को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे. दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध भी बढ़ाए जाएंगे, साथ ही क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल हेल्थ सिक्योरिटी जैसी चुनौतियों पर भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे. बिडेन ने कहा, डेलवेयर में मेरा चुनाव क्षेत्र, सीनेट में मेरे स्टाफ और ओबामा प्रशासन में भारतीय अमेरिकी ज्यादा रहे और यह संख्या किसी भी प्रशासन ने ज्यादा है. इतिहास में पहले इतनी संख्या कभी नहीं रही.

77 साल के जो बिडेन मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ खड़े हैं.

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Bookmakers hors ARJEL en France compatibilit mobile.2303

Bookmakers hors ARJEL en France - compatibilité mobile ▶️...

Best Online Casinos Down Under 2025 Top Aussie Casino Sites

Best Internet Casino Australia 2025 Real Money Online GamblingContentConclusion: Best Online Casinos In Australia 2025Best Online Casino Quotes 2025: Top Foreign Casino SitesWolf Success...

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении Контроль лицензионных игровых машин в казино является ключевым аспектом обеспечения честной игры и безопасности пользователей. Разрешение гарантирует, что...

онлайн 2025 года большой выбор слотов и бонусов.1343

Лучшие казино онлайн 2025 года - большой выбор слотов и бонусов ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here