hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
लाइफस्टाइल

ऊर्फी जावेद के घर के बाहर एक डरावना एक्सपीरियंस देखने को मिला

उर्फी ने बताया कि कैसे उनके घर के बाहर देर रात कुछ अनजान आदमी आ गए थे

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। उर्फी जावेद को हाल ही में अपने घर पर एक डरावना एक्सपीरियंस झेलने को मिला। उन्होंने बताया कि कैसे देर रात उनके घर के बाहर 2 अनजान शख्स आ गए थे।उर्फी जावेद ने सोमवार को सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस स्टेशन से फोटोज शेयर कर फैंस को हैरान और परेशान कर दिया था कि आखिर हुआ क्या। उर्फी ने बताया कि उन्हें और उनकी बहनों को एक शॉकिंग और डरावना एक्सपीरियंस झेलने को मिला था। उर्फी ने बताया कि कैसे उनके घर के बाहर देर रात कुछ अनजान आदमी आ गए थे और फिर क्या हुआ आगे आपको बताते हैं।

क्या हुआ देर रात उर्फी के साथ ई टाइम्स से बात करते हुए उर्फी ने बताया कि कोई उनके घर की डोरबेल 10 मिनट तक बजाता रहा। जब वह देखने गईं तो एक आदमी ने कहा कि देट खोलो। वहीं कॉर्नर पर एक और आदमी साथ में खड़ा था। मैंने उसे कहा कि ये बकवास बंद करो, लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। इसके बाद मैंने कहा कि मैं पुलिस को कॉल करूंगी तब जाकर वह गया। पुलिस के आने के बाद क्या हुआ यह बताते हुए उर्फी ने कहा, ‘हमने पुलिस को बुलाया, लेकिन वो आदमी हमारे साथ मिसबिहेव करने लगे और पुलिस के साथ भी। वो रूडली बोलते हैं निकल निकल। उन्होंने सब चीजों से मना कर दिया। उर्फी ने बताया कि वे भी उसी बिल्डिंग के थे जहां उर्फी रहती हैं। वे फिर सबूत के साथ छेड़छाड़ करने लगे। बोलने लगे कि वे किसी नेता से जुड़े हैं।’उर्फी ने कहा कि यह भी बताया कि यह काफी डरावना एक्सपीरियंस था। वह बोलीं, ‘जब कोई 3 बजे आपके घर के बाहर आए और किसी लड़की से गेट खोलने को बोले और फिर जाने से मना कर दे तो काफी डर लगता है। खासकर जब लड़कियां अकेले रहती हैं, ऐसी सिचुएशन डरा देती हैं।’आखिर में उर्फी ने कहा, ‘मुझे जानना है कि उनके खिलाफ क्या एक्शन लिया गया।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

Back to top button