hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
उदयपुरराजस्थान

एक प्राइवेट आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया

एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति की करतूत हुए कैमरे में कैद

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। राजस्थान के उदयपुर शहर में एक प्राइवेट आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ चलती कार में गैंगरेप का शर्मनाक मामला सामने आया है।उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर में एक प्राइवेट आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ चलती कार में गैंगरेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी ही कंपनी के CEO, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पूरा मामला 20 दिसंबर की रात का बताया जा रहा है। लेकिन, इस मामले में पीड़िता ने 23 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सुखेर पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि 20 दिसंबर को कंपनी के CEO की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी थी। वह रात करीब 9 बजे उस होटल में पहुंची, जहां पर पार्टी चल रही थी। जहां रात करीब डेढ़ बजे तक सभी लोग डांस और ड्रिंक पार्टी कर रहे थे। वहां कंपनी के CEO, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति था। पार्टी में युवती की हालत खराब होने पर अन्य लोग उसे घर छोड़ना चाहते थे। लेकिन, महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने कहा कि वह उसे घर छोड़ देगी।

इसके बाद रात करीब 1.45 बजे महिला एग्जीक्यूटिव हेड उसे उसी की कार से घर छोड़ने के लिए निकली। उसी कार में महिला एग्जीक्यूटिव हेड का पति और कंपनी का CEO भी बैठा था। रास्ते में इन लोगों ने एक दुकान से नशीला पदार्थ खरीदा। इसके बाद उसे पिलाया और वह बेहोश हो गई। फिर चलती कार में रेप की वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद उसे थोड़ा होश आया तो देखा कि CEO उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था।सुबह पूरी तरह होश में आई तो उड़े होश पीड़िता ने बताया कि बार-बार कहने के बाद तीनों ने सुबह करीब 5 बजे मुझे घर छोड़ा। सुबह पूरी तरह होश में आने पर देखा कि उसके कान की बाली, मोजे और पैंटी गायब थी। उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर घाव थे। पीठ पर हाथ जैसे निशान थे। उसके शरीर में असहनीय दर्द महसूूस हो रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − two =

Back to top button