केन्द्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा; दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे 2023 तक बनाने का लक्ष्य

- Advertisement -
- Advertisement -

राज्य की इन 45 परियोजनाओं में से 26 पूरी हो चुकी हैं और 19 के लिये मंगलवार को शिलान्यास किया गया। गडकरी ने कहा कि आठ लेन एक्सप्रेसवे निर्माण के बाद दिल्ली और मुंबई की दूरी को 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इसमें से 244 किलोमीटर का हिस्सा मध्य प्रदेश से गुजरेगा

Source: Twitter

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): गडकरी ने मध्य प्रदेश में 11,427 करोड़ रुपये लागत की 45 सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक लाख करोड़ रुपये की लागत से संभवत: दुनिया का सबसे बड़ा हाईवे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे 2023 तक बनकर पूरा हो जायेगा।’’ केन्द्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे 2023 तक बनाने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री चौहान ने गडकरी से अमकंटक से गुजरात की सीमाओं को जोड़ने वाले नर्मदा एक्सप्रेसवे परियोजना को भी स्वीकृत करने का आग्रह किया। चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी के किनारे प्रस्तावित इस एक्सप्रेसवे के साथ औद्योगिक कलस्टर भी विकसित किये जायेंगे। चौहान ने प्रदेश में प्रस्तावित राम वन गमन पथ के विकास के लिये केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से सहायता और मार्गदर्शन भी मांगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण से समय और ईंधन की बचत होगी। चौहान ने बाइपास सड़कों के निर्माण और कस्बों से गुजरने वाले राजमार्गों के उन्नयन के लिये 182 करोड़ से अधिक धनराशि की योजना की स्वीकृति की मांग की।

उन्होंने प्रदेश सरकार से इस एक्सप्रेसवे के साथ औद्योगिक और ‘लॉजिस्टिक हब’ विकसित करने की योजनाएं तैयार करने के लिये कहा। उन्होंने 8,000 करोड़ रुपये की लागत वाले 358 किलोमीटर लम्बे चंबल एक्सप्रेसवे की मंजूरी की भी घोषणा की। यह कोटा-श्योपुर-इटावा के जरिये मध्य प्रदेश को उत्तर प्रदेश और राजस्थान से जोड़ेगा। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के राज्य मंत्री वी के सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.27

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Spil Uden Rofus Med Hurtige Udbetalinger

Spil Uden Om Rofus ᐈ Største Online Gambling Establishment Guide 2025ContentHvad Er Ou Godt Casino Uden Rofus? Liste Over Casinoer Uden Rofus I September...

Мелбет на Андроид с официального сайта: Играй на максимум в 2025!

Мелбет на Андроид с официального сайта: полный обзор 2025 Автор статьи: Андрей Пономарев, главный редактор iGaming. Модератор: Светлана Донмез, эксперт по спортивным ставкам и онлайн-гемблингу....

Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ.1221 (2)

Пин Ап Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here