hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

उत्तर प्रदेशजयपुरमध्यप्रदेशराजस्थान

गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भी लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

मध्यप्रदेश में भी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लोगों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत मुफ्त इलाज शुरू करने का किया ऐलान 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। जयपुर में भजनलाल शर्मा ने की बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भी राजस्थान के लोगों को मुफ्त इलाज मिलेगा। सीएम ने बताया कि भजनलाल शर्मा ने बताया कि आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी लागू करने वाला पहला राज्य होगा।जयपुर: राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जहां आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत राज्य से बाहर भी चिकित्सा सुविधाएं मिलने वाली है। हाल ही में राजस्थान के लोगों को गुजरात में निशुल्क इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हुई है। अब मुख्यमंत्री भजनलाल अब एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भी राजस्थान के लोगों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत मुफ्त इलाज शुरू करने का ऐलान किया है।

उन्होंने आयुष्मान आरोग्य योजना में आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी व्यवस्था को प्रदेशवासियों के लिए लाभदायक बताया। आगामी दिनों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी तो प्रदेश के लाखों लोगों को पड़ोसी राज्यों में भी मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं मिल CM भजनलाल शर्मा की बड़ी घोषणा, अब UP और MP में राजस्थान के लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज, यहां जानें प्रोसेस भजनलाल शर्मा ने की बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भी राजस्थान के लोगों को मुफ्त इलाज मिलेगा। सीएम ने बताया कि भजनलाल शर्मा ने बताया कि आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी लागू करने वाला पहला राज्य होगा। राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जहां आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत राज्य से बाहर भी चिकित्सा सुविधाएं मिलने वाली है। हाल ही में राजस्थान के लोगों को गुजरात में निशुल्क इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हुई है। अब मुख्यमंत्री भजनलाल अब एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भी राजस्थान के लोगों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत मुफ्त इलाज शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य योजना में आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी व्यवस्था को प्रदेशवासियों के लिए लाभदायक बताया। आगामी दिनों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी तो प्रदेश के लाखों लोगों को पड़ोसी राज्यों में भी मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी’ लागू करते हुए गुजरात में मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की है। राजस्थान के लोगों को गुजरात निजी अस्पतालों में भी 15 दिसंबर से कैशलेस इलाज मिलना शुरू हो गया है। इससे सीमावर्ती जिलों डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जालोर, सिरोही, पाली और बाड़मेर सहित कई जिलों के लोगों को स्वास्थ्य लाभ होने लगा है। विशेष रूप से कैंसर, किडनी, हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमायिरों के मरीजों को बड़ा फायदा मिलेगा।उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने इस संबंध में पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सांसद ने लिखा कि राज्य के आयुष्मान कार्ड धारकों को भी गुजरात में फ्री इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के पत्र पर तुरंत संज्ञान लिया और 12 दिसंबर को इसकी मंजूरी दे दी।

राजस्थान के लोगों को गुजरात के अस्पतालों में कैशलेस इलाज मिलने से दक्षिण राजस्थान के लाखों लोगों को चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी क्योंकि लाखों लोग इलाज के लिए गुजरात जाते रहे हैं।मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में प्रदेश के 1.36 करोड़ परिवार रजिस्टर्ड हैं। इस योजना के तहत राजस्थान में औसतन 8200 मरीजों को प्रति दिन 9.42 करोड़ राशि का इलाज मिल रहा है। आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी लागू होने के बाद राजस्थान के मरीजों को गुजरात में इलाज लेने के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 8 =

Check Also
Close