ग्वालियर समाचार : प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रोजेक्ट आवंटित कराने के नाम पर 1.49 करोड़ की ठगी, सराफा कारोबारी को अनुदान दिलाने का झांसा देकर की धोखाधड़ी

- Advertisement -
- Advertisement -

ग्वालियर ( राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि ) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सराफा के बड़े कारोबारी से उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी आरोपित ने 1.49 करोड़ रुपये ठग लिए। यह ठगी उसने कारोबारी को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रोजेक्टआवंटित कराने का झांसा देकर की। ठगी का यह मामला वर्ष 2018 से अब तक की समयावधि का है। मुरार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस अनुसार, निरालानगर निवासी सराफा कारोबारी विनोद कुमार सोनी के साथ थाटीपुर निवासी यतेंद्र श्रीवास्तव का मेल जोल था। वर्ष 2018 में वह अपने साथ उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित बाराद्वारिया क्षेत्र निवासी मेंहदी हसन रिजवी पुत्र नाजिर हुसैन को लेकर आया था । मेंहदी हसन ने खुद को एन.जी.ओ. संचालक बताते हुए जौनपुर में अमन ग्रुप ऑफ इंडिया का संचालक बताया। साथ ही नीति आयोग में अच्छी पैठ होने की बात कहकर काम और अनुदान दिलाने की बात कही। उसने कारोबारी को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रोजेक्ट आवंटित कराने का भी झांसा दिया। इससे हर महीने करीब एक करोड़ रुपये लाभ का लालच दिया।

इसके बाद उसने कई किस्तों में कारोबारी से 1.39 करोड़ रुपये जौनपुर स्थित विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाए। इसमे से 10 लाख रुपये यतेंद्र को भी दिलवाए। कारोबारी ने उनसे मिले प्रमाण-पत्रों के आधार पर मुरार के सिंहपुर रोड पर विनोद कुमार-सौरभ कुमार सीएसआर स्किल ट्रेनिंग सेंटर के नाम से कार्यालय भी शुरू किया
और कौशल विकास का काम शुरू किया, लेकिन जब कोई भुगतान नहीं हुआ तो मामले की पड़ताल की। जौनपुर गए तो पता चला कि मेंहदी हसन के पास कुछ नहीं है। इसके बाद कारोबारी ने फरवरी में मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच के बाद पुलिस ने यतेंद्र श्रीवास्तव और मेंहदी हसन रिजवी के खिलाफ शुक्रवार देर रात ठगी का केस दर्ज कर लिया।
कारोबारी ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने उससे जिस ई-मेल आइडी से संवाद किया, वह नीति आयोग के नाम से जी-मेल पर बनी थी। आयोग के नाम से दस्तावेज व लाइसेंस दिया। कई प्रमाण-पत्र भी दिए, जो बाद में फर्जी निकले। कारोबारी ने ब्याज से रुपये लेकर ठग को दिए थे।

पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है ।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“daddy Casino Дэдди Казино Официальный Сайт же Зеркало

Игровые Автоматы, официальный Сайт Дэдди КазиноContentДадди Казино: Играть спустя Зеркало Или же Мобильной Версии СайтаПроцесс Регистрации 📝Игры а Игровые Провайдеры в Онлайн-казино Daddy 🎰Как...

1xbet 보너스 사용법 알아보기 메인 계정과 보너스 계정의 차이 코리 Ymca Bangalore

1xbet 보너스 사용법 알아보기 메인 계정과 보너스 계정의 차이 코리아벳굿Content라이브 카지노Bet원엑스벳 불법? 합법? 경찰이 조사할 수 있을까? 코리아벳🥇1xbet 베팅 회사 — 무엇이 궁금하세요? Bet...

Mostbet Sah Sitesi Kişisel Dolaba Giriş

Mostbet Giriş: Çevrimiçi Spor Bahisleri Ve Casino On The Lookout For, 000'ye Kadar BonusContentMostbet Giriş 2023Mostbet Promosyon Kodu Nedir? Mostbet Aviator Oyunundan Ekran GörüntüleriMostbet...

What Is The Particular Best Time Of 30 Days To Play Slot Machines?

"Ideal To Play Slot Machines ️ Any Time Do Slots Earn More?ContentWhat Is Responsible Gaming And Why Is It Important? Mythbusting: Can You" "Make...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here