hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश

ट्रम्प को खुश करने की कोशिश, अमेरिका के बाद मेक्सिको भी लगाएगा भारत पर 50% टैरिफ, जाने कब से होगा लागू

भारत समेत 5 एशियाई देशों पर 50% तक का भारी टैरिफ लगाने का ऐलान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ अमेरिका के बाद अब मेक्सिको भी भारत पर हाई टैरिफ लगाने जा रहा है। मेक्सिको की संसद ने बुधवार को भारत समेत 5 एशियाई देशों पर 50% तक का भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया। यह टैरिफ ऐसे देशों पर लगाया जाएगा जिनके साथ मेक्सिको का कोई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट नहीं है। यह साल 2026 से लागू होगा।

जिन देशों पर मेक्सिको टैरिफ लगाएगा उनमें भारत के अलावा चीन, भारत, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं। मेक्सिको इन देशों से बहुत ज्यादा सामान खरीदता है। 2024 में इन देशों से 253.7 अरब डॉलर का सामान आया। इतने ज्यादा आयात की वजह से मेक्सिको को करीब 223 अरब डॉलर का घाटा हुआ।

अब नए कानून के अनुसार कारें, ऑटो पार्ट्स, कपड़े-टेक्सटाइल, प्लास्टिक के उत्पाद, स्टील और जूते-चप्पल जैसे लगभग 1,400 तरह के सामान महंगे होंगे। ज्यादातर पर 35 प्रतिशत तक और कुछ पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगेगा।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम 2026 में होने वाली USMCA (अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा व्यापार समझौता) की समीक्षा से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को खुश करने की कोशिश है। क्योंकि अमेरिका लंबे समय से चीन से मेक्सिको के रास्ते आने वाले सस्ते सामान पर चिंता जता रहा है।

चीन सरकार, मेक्सिको के बड़े कारोबारी संगठन और विपक्षी दल इसे गलत कदम बता रहे हैं। उनका कहना है कि टैरिफ दरअसल आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त कर है, जिससे रोजमर्रा का सामान महंगा हो जाएगा और महंगाई बढ़ेगी।

पहले प्रस्तावित बिल इससे भी सख्त था, लेकिन विरोध के बाद करीब दो-तिहाई सामान पर टैरिफ को कम कर दिया गया। सीनेट में बिल 76 के मुकाबले 5 वोटों से पास हुआ जबकि 35 सांसदों ने वोटिंग से दूर रहना चुना। बिल राष्ट्रपति के हस्ताक्षर क्लाउडिया शिनबाम के बाद कानून बन जाएगा और 2026 से लागू हो जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 10 =

Back to top button