भोपाल (म०प्र०): राज्य में बाहरी लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री चौहान ने की घोषणा

- Advertisement -
- Advertisement -

सीएम चौहान ने एक वीडियो मैसेज जारी कर औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि, जल्द इसकी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Source: Twitter

भोपाल: प्रदेश में अब सरकारी नौकरियां (Job) सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को दी जाएगी। यानी दूसरे राज्यों के लोग मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए पात्रता नहीं होंगे। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government ) ने रोजगार को लेकर एक अहम् फैसला लिया है।

कई चुनावों में इसको मुद‌्दा भी बनाया गया है। हालांकि कानूनी प्रक्रिया कब तक पूरी होगी, इसपर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वीडियो मैसेज में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, आज मध्य प्रदेश की सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मध्य प्रदेश की शासकीय नौकरियां सिर्फ मध्य प्रदेश के बच्चों को दी जाएंगी। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

बता दें कि स्थानियों को ही सरकारी नौकरी के लिए मौका देने की मांग काफी समय से उठती रही है।

स्थानीय मूल निवासी प्रमाण पत्र वालों को ही सिर्फ मध्य प्रदेश में नौकरी का मौका देने को चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। चौहान के इस फैसले पर बीजेपी सरकार आंखे तरेरती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में चुनावों से पहले किया गया यह बड़ा ऐलान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि, फिर से सत्ता में आई शिवराज सिंह चौहान की सरकार उपचुनावों में जीत के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

उपचुनाव के मद्देनज़र, इसे युवा वोट रीझने की योजना की तरह देखा जा सकता है.

- Advertisement -

Latest news

R7 онлайн казино как зарегистрироваться и создать личный аккаунт.175

R7 онлайн казино - как зарегистрироваться и создать личный аккаунт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1Win официальный сайт букмекера 1Вин ставки на спорт.2312 (2)

1Win официальный сайт букмекера — 1Вин ставки на спорт ...

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.27

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Hur hittar man seriösa casinon utan Spelpaus?

Hur hittar man seriösa casinon utan Spelpaus?Att hitta seriösa casinon utan Spelpaus kan kännas utmanande för många svenskar som vill spela online utan att...

Hvorfor blandet den ferske kyllingen seg med sporet? Den nye latteren informerte meg.

«har eksistert i over 175 aldre, den første søkingen på nettet i 1847. Men siden den klassiske punchlinen kan være overbrukt, åpner den en...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here