भोपाल: लॉकडाउन में पार्टी पर पुलिस का छापा, सड़क पर निकाला जुलूस

- Advertisement -
- Advertisement -

यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है. लॉकडाउन में पार्टी पर पुलिस का छापा. लॉकडाउन में पार्टी मनाते दिखे तो पुलिस ने रात में ही उनकी सामूहिक परेड करा डाली और रस्सी का घेरा बनाकर करीब 60 लोगों को नजदीकी थाने में लेकर आई.

Source: Twitter

रस्सी का घेरा बनाकर देर रात सड़क पर पुलिस ने करीब 60 लोगों का जुलूस निकाला जो लॉकडाउन के बावजूद बैरागढ़ के एक रेस्टोरेंट में पार्टी कर रहे थे.

इस दौरान कई युवक अपना चेहरा छिपाते भी नज़र आए. बताया जा रहा है कि पकड़े गए ज्यादातर लोग व्यापारी वर्ग से हैं जो रविवार के लॉकडाउन की वजह से दुकानें बंद होने के कारण इस पार्टी के लिए ही रेस्टोरेंट में इकट्ठा हुए थे. दरअसल, मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन होता है और इस दौरान सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान और दफ्तर बंद रहते हैं लेकिन पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि बैरागढ़ के एक रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर पार्टी कर रहे हैं.

इस पर पुलिस ने कई टीम बनाकर रेस्टोरेंट पर छापा मारा. पुलिस ने देखा कि रेस्टोरेंट का मेन गेट तो बंद है लेकिन अंदर बैठकर कई लोग वहां शराब पीते और खाना खाते दिखे जिसके बाद पुलिस ने सबको इकट्ठा किया और रात को ही सड़क पर ही करीब 60 लोगों का जुलूस निकाला. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार रात बैरागढ़ इलाके की सड़क से गुजरने वाले लोग और स्थानीय निवासी उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने पुलिस द्वारा कराई जा रही सामूहिक परेड को देखा.

थाने में सभी पर लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. वहीं रेस्टोरेंट के मैनेजर को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. पकड़े गए कुछ युवकों ने अपनी ऊंची पहुंच दिखाने की कोशिश की और पुलिस अधिकारियों से उनकी फोन पर बात कराने की कोशिश भी की लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और पुलिस सबको थाने लेकर आई.

लॉकडाउन के बावजूद रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के नाम पर कई लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया था जो एक साथ जमा थे और नियमों का उल्लंघन कर रहे थे छापा मारकर पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्त में लिया गया था.

- Advertisement -

Latest news

R7 онлайн казино как зарегистрироваться и создать личный аккаунт.175

R7 онлайн казино - как зарегистрироваться и создать личный аккаунт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Beste Online Casinos Deutschland: Top Casino Seiten 2025

Beste Echtgeld Online Internet Casinos: Alle In 1 Casino Liste【2025】ContentWie Schnell Sein Gewinne Ausgezahlt? Vor- Und Nachteile Beim Spielen Um Echtes GeldIn Diesen Typen...

Sultan Games в Казахстане Как получить бонусы.1057

Казино Sultan Games в Казахстане - Как получить бонусы ...

Mellstroy онлайн казино приложение.1259

Mellstroy онлайн казино - приложение ▶️ ИГРАТЬ ...

Puedo Tomar Viagra Si Soy Hipertenso

tadalafilo 5 mg – la dosis diaria que cambió la regla del juegotadalafilo 5 mg resulta la comprimido diaria homologada para la disfunción eréctil...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here