मध्यप्रदेश: घर की तंगी दूर करने सैकड़ों विद्यार्थियों ने छोड़ा स्कूल; ‘देश का भविष्य’ जंगल में मवेशी चरा रहा

- Advertisement -
- Advertisement -

शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों जिलें की एक सूची तैयार की है, जिसमें 200 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने स्कूलों से मुंह मोड़ लिया है, सिहोरा में 77 लड़के तो वही 69 लड़कियां ने स्कूल छोड़ दिया है। वहीं पनागर में 48 लड़के और 51 लड़कियों ने स्कूल जाने से मना कर दिया है।

Source: Instagram

जबलपुर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): जबलपुर में इन सबके बीच स्कूल चले हम और सर्व शिक्षा अभियान के तमाम दावे उस समय खोखले साबित हुए जब आर्थिक तंगी और पढ़ाई में मन नहीं लगने से जिले के करीब 200 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। स्कूलों में बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जगाने के लिए सरकार हर साल जहां प्रवेश उत्सव मनाती है, तो वहीं लाखों रु पानी की तरह बहाती है, ताकि शिक्षा का स्तर सुधरे और बच्चे बिना किसी रुकावट के पढ़ सकें.

जबलपुर जिले में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की बात की जाए तो उनमें सर्वाधिक सिहोरा और पनागर ब्लॉक के बच्चे है। वर्ष 2018-19 और 2019-20 की तुलना की गई तो सरकारी स्कूलों से सबसे ज्यादा बच्चे नदारद मिले, इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। स्कूल छोड़ने वाले वह विद्यार्थी हैं जो घर में ही रहकर अपने छोटे भाई बहनों को पाल रहे हैं या फिर जंगल में जाकर मवेशी चरा रहे हैं। स्कूल छोड़ने वाले अधिकांश विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल नहीं आने की जो वजह बताई है वह आर्थिक तंगी और माता पिता के काम में हाथ बटाना बताया जा रहा है।

इतनी ज्यादा संख्या में विद्यार्थियों का स्कूल छोड़ने से सर्व शिक्षा अभियान का 14 वर्ष तक स्कूल में छात्रों को रुकने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है, हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी इसे मैपिंग न होने की वजह बता रहे हैं। शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों जिलें की एक सूची तैयार की है, जिसमें 200 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने स्कूलों से मुंह मोड़ लिया है, सिहोरा में 77 लड़के तो वही 69 लड़कियां ने स्कूल छोड़ दिया है। वहीं पनागर में 48 लड़के और 51 लड़कियों ने स्कूल जाने से मना कर दिया है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो बच्चों की पढ़ाई पर उनके घरों के आर्थिक हालात बोझ न बने, इसके लिए जिले में उनके लिए हॉस्टल की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, ताकि बिना अवरोध के बच्चे पढ़ाई कर सकें। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के स्कूल छोड़ने को लेकर शिक्षा विभाग की एक बड़ी असफलता नजर आ रही है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pin Up 660 Casino: İdman Analitikasından Strategiyalar

Pin Up 660 Casino və İdman Analitikası Mən, idman analitiki kimi, Pin Up 660 Casino platformasının idman bahis ekosisteminə necə təsir etdiyini və oyunçu davranışını...

Обзор функционала виртуальных казино

Обзор функционала виртуальных казино Онлайн игорные заведения предлагают геймерам широкий выбор опций для отдыха и выигрыша. Одной из основных особенностей становится простота входа — геймеры...

Ervaringen en Beoordelingen van Jack Top Casino door Nederlandse Spelers

 Jack Top Casino heeft in Nederland een groeiende schare enthousiaste spelers weten te verzamelen. Als een nieuwere online goksite richt het zich op een...

– Официальный сайт Pinco Casino.808

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here