मध्यप्रदेश: भोपाल में 14 साल बाद नौ इंच बरसात, वहीं इंदौर में बारिश का 39 साल का रिकॉर्ड टूटा

- Advertisement -
- Advertisement -

इंदौर में 39 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां 36 घंटे में एक फीट से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। वहीं भोपाल में 14 साल में दूसरी बार एक दिन में सर्वाधिक 23 सेंटीमीटर (नौ इंच) बरसात हुई। इसके पूर्व 14 अगस्त 2006 को 24 घंटे में 29.6 सेमी (11.65 इंच) बारिश हुई थी।

Source: Facebook

भोपाल शहर में शनिवार सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटे में 23.3 (नौ इंच से ज्यादा) वर्षा हुई। होशंगाबाद में 7 इंच, रायसेन में 5.78 इंच, उज्जैन में साढ़े छह इंच, सागर 2.08 इंच, रतलाम, बैतूल में करीब दो इंच व खजुराहो में डेढ़ इंच तथा दमोह में 1.41 इंच वर्षा हुई। अब मानसून की बेरुखी से परेशान मध्य प्रदेश में शुक्रवार-शनिवार मेघ मेहरबान रहे। भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, सागर संभागों में भारी बरसात हुई। इससे कई स्थानों पर बाढ़ के हालात बन गए। नर्मदा, शिप्रा समेत नदी-नाले उफान पर, सड़कें-बस्तियां बने समंदर|

भारी बारिश से इंदौर, भोपाल की कई बस्तियों में पानी भर गया। नर्मदा, शिप्रा नदी-नाले उफान पर आ गए। इंदौर में शनिवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे में 263.4 मिमी (10.3 इंच) बारिश ने 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार सुबह तक बीते 36 घंटे में इंदौर में कुल 318.8 मिमी (12.5 इंच) बारिश हुई। यह एक फीट से ज्यादा है।

इतनी वर्षा से भोपाल मौसम केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि गहरे कम दाब का क्षेत्र पूर्वी मप्र में पहुंचा तो उसे अरब सागर से भी नमी मिलना शुरू हो गई। इस वजह से वह न केवल शक्तिशाली हुआ बल्कि स्थिर भी बना रहा। इंदौर मौसम केंद्र के विज्ञानी अमितेश यादव के मुताबिक इंदौर में इससे पहले 10 अगस्त 1981 को 24 घंटे में 212.6 मिमी (8.3 इंच) बारिश हुई थी।

मानसून ट्रफ में सिस्टम से होकर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका बनी रही। इस वजह से भोपाल, इंदौर, सागर, होशंगाबाद संभाग में भारी बरसात हुई।

इससे पहले 27 जुलाई 1913 को 24 घंटे में सर्वाधिक 11.5 इंच बारिश का रिकॉर्ड इंदौर में कायम है। मानसून सीजन के चार माह में इंदौर में औसत बारिश 901.3 मिमी (35.4 इंच) होती है। शनिवार को इंदौर में पिछले तीन माह की औसत बारिश (27.8 इंच) का कोटा भी पूरा हो गया।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Desata tu suerte experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.

Desata tu suerte: experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.¿Qué es 1win y qué lo hace diferente?La Variedad de Juegos de Casino DisponiblesLos...

Cryptoboss онлайн казино бонусные предложения.713

Cryptoboss онлайн казино - бонусные предложения ▶️ ИГРАТЬ ...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.1612

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

المكافآت الحصرية المتاحة من خلال تطبيق 1xbet APK

المكافآت الحصرية المتاحة من خلال تطبيق 1xbet APKيعتبر تطبيق 1xbet APK واحدًا من أفضل الطرق للاستمتاع بالعروض الحصرية والمكافآت المتنوعة التي تقدّمها منصة 1xbet...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here