रिया चक्रवर्ती से सुशांत की बहन ने की थी छेड़छाड़, वकील ने किया खुलासा

- Advertisement -
- Advertisement -

रिया चक्रवर्ती के वकील का कहना है कि प्रियंका ने नशे में धुत होकर रिया के साथ जबरदस्ती की कोशिश की थी, इस वजह से सुशांत और उनकी बहन प्रियंका के संबंध खराब हो गए थे।

Source: Twitter

रिया के वकील सतीश मणेशिंदे ने एक बयान में इस छेड़खानी का जिक्र किया है। सुशांत सिंह राजपूत की गर्ल फ्रेंड रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ हर रोज नए खुलासे हो हो रहे हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती खुद को बेगुनाह बता रही हैं। सुशांत मौत मामले में रिया के वकीलों ने सुशांत की बहन प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सतीश मणेशिंदे ने कहा, ‘अपने रिश्ते के शुरुआती कुछ महीनों के दौरान जब रिया सुशांत के घर गई थीं तो उस वक्त सुशांत की बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ, सुशांत के साथ ही रहते थे।

साल 2019 के अप्रैल माह में एक रात रिया और प्रियंका दोनों एक पार्टी में शामिल हुई थीं। वहां प्रियंका ने जमकर शराब पी ली थी, शराब के नशे में प्रियंका पार्टी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के साथ भी अश्लील हरकतें करने लगी थीं.’ रिया के वकील ने आगे बताया, ‘हालांकि फिर रिया, प्रियंका को जैसे-तैसे सुशांत के घर ले आईं थी, घर लौटने के बाद सुशांत और उनकी बहन ने शराब पीना जारी रखा जबकि रिया सो गईं क्योंकि अगले दिन उन्हें शूटिंग पर जाना था.’।

वकील ने प्रियंका पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘रिया सुशांत के कमरे में सो रही थीं। जब अचानक उनकी आंख खुली तो उन्होंने प्रियंका को अपने साथ बिस्तर में पाया जो जबरदस्ती उन्हें छूने की कोशिश कर रही थीं। रिया इस बात से बेहद हैरान हो गईं और उन्होंने प्रियंका को कमरे से तुरंत निकल जाने को कहा, इसके बाद रिया खुद ही घर से निकल गईं.’। रिया के वकील ने बताया, ‘रिया ने इस संबंध में सुशांत को जानकारी दी थी, इस बात को लेकर सुशांत और उनकी बहन के बीच विवाद भी हुआ था।

इस घटना के बाद सुशांत और रिया के परिवार के बीच संबंध खराब हो गए थे। सुशांत की मौत के बाद भी जब अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले बीस लोगों की सूची बनाई गई थी तो रिया का नाम उसमें शामिल नहीं किया गया था और इसी के साथ उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने से भी बाहर रखा गया था.’।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

официальный журнал а также оформление в игорный дом

Аутсайд Сергей с Усть-Каменогорска играет получите и распишитесь дебаркадеру 3 месяца. Вспрыскивает стабильную занятие слотов вдобавок добросовестные выплаты, же полагает недостаточным противоположность настольных игр....

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh Register Login.4937

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh — Register & Login ...

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.4079

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

Spil Uden Om Rofus ᐈ Største Internet Casino Guide 2025

Casino Uden Rofus Lær Mere Om EmnetContentHvordan Indbetaler Og Udbetaler Jeg Penge På Casinoer Uden Omkring Rofus? Fordele Ved On Line Casino Uden RofusBetalingsmetoder...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here