भोपाल राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | विजयालक्ष्मी ने जताई आपत्ति विधानसभा में आज प्रदेश सरकार के चौथे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया गया। यह बजट प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया बजट के दौरान वित्त मंत्री ने प्रदेश में 9 मेडिकल कॉलेज खुलने की घोषणा की जिसमें उन्होंने महेश्वर का नाम नहीं लिया। इसपर पूर्व मंत्री विजयालक्ष्मी ने बजट पूर्व आपत्ति जताई है।वित्तमंत्री ने घोषणा करते वक्त बताया कि प्रदेश में 9 जगह, श्योपुर, राजगढ़, मण्डला, सिंगरौली, नीमच, मन्दसौर, दमोह, छतरपुर, सिवनी में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने इस दौरान महेश्वर का नाम नहीं लिया। इसी सिलसिले में महेश्वर की विधायक और पूर्व मंत्री विजयालक्ष्मी साधौ ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने सभी जगहों का नाम लिया सिर्फ महेश्वर को ही ड्रॉप क्यों किया।