hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश

1 लीटर पेट्रोल बनाने में कच्चा तेल कितना इस्तेमाल होता है? जानें गाड़ी की टंकी तक पहुंचने का पूरा प्रॉसेस

ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग में गैस और पेट्रोल को लेकर लोगों की टेंशन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि 1 लीटर पेट्रोल बनाने में आखिर कितना कच्चा तेल यानी क्रूड ऑयल (Crude Oil) लगता है।

आमतौर पर 1 लीटर पेट्रोल बनाने के लिए लगभग 1.3 से 1.5 लीटर कच्चा तेल लगता है। रिफाइनिंग प्रोसेस में कुछ हिस्सा अन्य प्रोडक्ट्स में बदल जाता है, इसलिए पूरा क्रूड पेट्रोल नहीं बनता।

क्रूड ऑयल से पेट्रोल बनने की प्रक्रिया

रिफाइनरी में कच्चे तेल को बहुत उच्च तापमान पर गर्म किया जाता है। इसके बाद फ्रैक्शनल डिस्टिलेशन के जरिए अलग-अलग उत्पाद निकाले जाते हैं, जिनमें पेट्रोल, डीजल और अन्य फ्यूल शामिल होते हैं। कच्चा तेल कई तरह के हाइड्रोकार्बन का मिश्रण होता है। इसमें से हर हिस्सा पेट्रोल नहीं बन सकता, इसलिए प्रोसेस के दौरान अलग-अलग उत्पाद बनते हैं और पेट्रोल का अनुपात सीमित रहता है।

 

लागत और कीमत का निर्धारण

पेट्रोल की लागत में कच्चे तेल की कीमत, रिफाइनिंग खर्च, ट्रांसपोर्ट और टैक्स शामिल होते हैं. भारत में असली लागत कम होती है, लेकिन टैक्स जुड़ने से कीमत बढ़ जाती है। कच्चे तेल की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में डिमांड और सप्लाई, जियोपॉलिटिकल तनाव (जैसे ईरान-इजरायल) और ओपेक देशों के फैसलों के आधार पर तय होती है, जिससे पेट्रोल की कीमत प्रभावित होती है।

क्रूड ऑयल के अन्य उपयोग और युद्ध का असर

कच्चा तेल सिर्फ पेट्रोल ही नहीं बनाता, बल्कि इससे डीजल, प्लास्टिक, केमिकल्स, टार, एलपीजी और कई इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स भी तैयार किए जाते हैं, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में जरूरी हैं। ईरान-इजरायल जैसे तनाव के कारण सप्लाई बाधित होती है, जिससे कच्चे तेल की कीमत बढ़ती है। इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल के दाम पर पड़ता है और आम लोगों का बजट बिगड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + thirteen =

Back to top button