1 मार्च को शिवरात्रि, शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं बिल्व पत्र? बिल्व पत्र तोड़ते समय ध्यान रखें ये तिथियां

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मंगलवार, 1 मार्च को शिव पूजा का महापर्व शिवरात्रि है। शिवरात्रि पर अगर विशेष पूजा नहीं कर पा रहे हैं तो एक लोटा जल शिवलिंग पर अर्पित करके बिल्व पत्र चढ़ा दें। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाने का महत्व काफी अधिक है। ऐसी मान्यता है कि अगर कोई भक्त शिवलिंग पर सिर्फ बिल्व पत्र चढ़ाता है तो भी उसे शिव कृपा मिल सकती है।

इस परंपरा का संबंध समुद्र मंथन है। जब देवता और दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन किया तो सबसे पहले हलाहल विष निकला था। इस विष को शिव जी अपने गले में धारण कर लिया था। विष के प्रभाव से समुद्र के शरीर में गर्मी बढ़ने लगी थी। उस समय सभी देवी-देवताओं ने शिव जी को बिल्व पत्र खिलाए थे। बिल्व पत्र विष का प्रभाव कम कर सकता है और शरीर की गर्मी को शांत करता है। बिल्व पत्र की वजह से शिव जी शीतलता मिली थी। तभी से शिव जी बिल्व पत्र चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई है।

बिल्व वृक्ष के पेड़ में देवी-देवताओं का वास

शिव पुराण के मुताबिक बिल्व का पेड़ शिव जी का ही एक स्वरूप है। इसे श्रीवृक्ष भी कहा जाता है। श्री लक्ष्मी जी का एक नाम है। इस कारण बिल्व की पूजा से लक्ष्मी जी की भी प्रसन्नता मिल सकती है। इस पेड़ की जड़ों में गिरिजा देवी, तने में महेश्वरी, शाखाओं में दक्षायनी, पत्तियों में पार्वती, फूलों में गौरी और फलों में देवी कात्यायनी का वास माना गया है।

शिव पुराण के मुताबिक बिल्व पत्र के बिना शिव पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। बिल्व के पेड़ को शिवद्रुम कहा जाता है। बिल्व पत्र किसी भी माह, किसी भी पक्ष की चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, द्वादशी, चतुर्दशी तिथि, अमावस्या, पूर्णिमा, संक्रांति और सोमवार को न तोड़ें। दोपहर के बाद भी बिल्व पत्र नहीं तोड़ना चाहिए। अगर इन तिथियों बिल्व पत्र की आवश्यकता हो तो एक दिन पहले ही ये पत्ते तोड़ लेना चाहिए। जैसे सोमवार को जरूरत हो तो रविवार को ही बिल्व पत्र तोड़कर रख लेना चाहिए।

शिवलिंग पर चढ़ाया गया बिल्व पत्र बासी नहीं माना जाता है। शिवलिंग पर चढ़े हुए बिल्व पत्र को धोकर फिर से पूजा में चढ़ाया जा सकता है। नए बिल्व पत्र न मिलने पर ऐसा कई दिनों तक किया जा सकता है।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Başarıbet İndir Mobil Uygulama Kurulum Rehberi 2025 Worldwide Media Solutions The Blog””

Başarıbet Türkiye Güncel Adres, Giriş, Canlı Bahis Ve Casino Grupo De Guias ComplejosContentBasaribet Hesap Doğrulama: Güvenliğiniz İçin Bir” “adım DahaBaşarıbet Giriş“başarıbet: Türkiyede En İyi...

“Increase Bonuses: Mostbet Ozbekiston Kazino Şartları

Mostbet Ozbekistonda Crash Oyinlarini Oynash Boyicha Toliq Qollanma"ContentCrash Oyunları Ne Kadar Kazandırabilir? Bonus Türleri Ve ŞartlarıO‘zbekiston’da Mostbet Yasal Mı? Mostbet O‘zbekistonda Crash O‘yinlarini O‘ynash...

Рулетка Онлайн Правила, Виды Ставок только Стратегии

"бесплатный Онлайн Симулятор РулеткиContentМожно разве Играть В Онлайн-рулетку Бесплатно?Внутренние СтавкиНедостатки Онлайн РулеткиИграть В Рулетку нежелающимевропейская РулеткаПреимущества Симулятора Рулеткикак Играть В РулеткуКак работаете Колесо Онлайн-рулетки?Внесение...

Oferta Sts Zakłady Na Dzisiaj I Jutro, Wyniki, Statystyki

Najlepsze Zakłady Bukmacherskie Mhh Esport Dla Graczy Z Polski 2025ContentTop 10 Zakładów Na Esports T Polsce (czerwiecWysokie Kursy W LebullRanking Najlepszych Bukmacherów E-sport: Bonusy...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here