ताजा खबरेंदेश
Trending
108 MLA वाली TVK को 5 पार्टियों का समर्थन; एक्टर विजय कल तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनेंगे

तमिलनाडु में TVK चीफ सी. जोसेफ विजय रविवार को राज्य के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे से होगा।
विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी।
4 मई को आए चुनाव परिणाम में विजय की पार्टी को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली थीं। लेकिन यह बहुमत से 10 कम थीं। TVK को कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों का समर्थन 8 मई तक मिल चुका था।
शनिवार को VCK और IUML ने TVK को अपने 2-2 विधायकों का समर्थन दिया। इधर, महाबलीपुरम स्थित फोर पॉइंट्स रिसॉर्ट के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। यहां TVK के सभी विधायक ठहरे हुए हैं।





