14 दिन पहले बड़नगर में हुई युवक की हत्या के मामले में सनसनीखेज वीडियो सामने आया, आधा दर्जन लोग युवक और उसके साथियों को डंडे और लोहे की रॉड से पिट रहे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, उज्‍जैन। उज्जैन जिले में करीब 14 दिन पहले बड़नगर में हुई युवक की हत्या के मामले में सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में करीब आधा दर्जन लोग युवक और उसके साथियों को डंडे और लोहे की रॉड से पिट रहे है। उस दौरान युवक की अस्पताल में ले जाते हुए मौत हो गई थी। उज्जैन से 60 किलोमीटर दूर बड़नगर में 3 दिसंबर रविवार की रात को 28 वर्षीय जुगार सिंह पिता श्याम राठौर अपने दोस्त रामेश्वर माली के साथ खोप दरवाजा क्षेत्र में शराब दुकान पहुंचा था । जहां उसे प्रियंक, राजा कालिया, मनोज, श्रवण ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घेर लिया और लोहे की रॉड व लाठी से हमला किया। घटना में जुगारसिंह गंभीर घायल हो गया वहीं उसके दोस्त रामेश्वर को मामूली चोट लगी। हमला करने के बाद सभी आरोपी भाग निकले। गंभीर हालत में जुगार सिंह को उपचार के लिए बड़नगर से उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम के बाद रामेश्वर माली की शिकायत पर आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।
वीडियो में करीब आधा दर्जन युवके और एक महिला लोहे की रॉड और डंडे से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जुगारसिंह को घेर कर पीटना शुरू करते ही वह जमीन पर गिर जाता है और आरोपी उसे बेरहमी से पीटते हैं। इस दौरान एक महिला भी लगातार वार करती रहती है। बताया जा रहा जुगार सिंह की आरोपियों से पुरानी रंजिश थी। घटना वाले दिन कुछ कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया तो राकेश, राज, इकबाल, प्रियंक, सहित एक महिला व अन्य साथियों ने मिलकर जुगारसिंह और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अभी तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिसमें महिला भी शामिल है।

- Advertisement -

Latest news

Casino Tournaments Compete for Massive Prizes at Black Diamond Casino_7

Casino Tournaments: Compete for Massive Prizes at SportsAndCasino Slotastic Casino is a favourite for many players all over the world and has made an enormous...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“100 Zł Bez Depozytu Od Fontan Casino Darmowe Bonusy Z Promo Code

Fontan Casino ️ 100 Pln Darmowy Zakład Bez DepozytuContentСzy Mоgę Grаć W Fоntаn Саsіnо Nа Tеlеfоnіе? Turbо Gry Оd Sрrіbе – Szybkа Rоzrywkа Nа...

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...

Top Online Casinos Within Australia For 2025

"Ideal Online Casinos Sydney: Top Aussie Real Cash Sites 2025ContentMost Popular Online Casino Payment Strategies In AustraliaSkycrown Casino🎰 Most Popular On-line Casino Games Throughout...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.3217 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here