14 वर्षीय किशोरी की हत्या का आरोपित पकड़ा गया, पुलिस ने डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद गुत्थी सुलझाई

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। बाणगंगा से लापता 14 वर्षीय किशोरी की हत्या का आरोपित पकड़ा गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी के शोर करने पर मुंह दबाकर मार डाला। पुलिस ने डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद गुत्थी सुलझाई है। पुलिस के मुताबिक आरोपित का नाम यशपाल लोधी है, जो नंदबाग कालोनी में रहता है। परिचित होने से वह किशोरी से बातचीत करता था। उसने किशोरी को बहाने से बुलाया और 60 फीट रोड़ की तरफ ले गया। करीब पांच घंटे घुमाने के बाद यशपाल सुपर कारिडोर स्थित इन्फोसिस के पीछे खेत में ले गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। वह रोने लगी तो आरोपित ने मुंह और नाक दबा दी। दम घुटने से किशोरी की मौत हो गई। शरीर से हलचल नहीं होने पर आरोपित उसे छोड़कर घर आ पुलिस ने नंदबाग कालोनी से सीसीटीवी फुटेज में आरोपित को जाते हुए देखा और गुरुवार तड़के चार बजे घर से उठा लिया। फुटेज में दिखे कपड़े और जूते भी मिल गए। सख्ती से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म और हत्या करना स्वीकार कर लिया। रात में आरोपित को बाणगंगा थाना के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के पिता ने 14 दिसंबर को अपहरण की कायमी करवाई थी।अपहरण की एफआइआर दर्ज होने पर पुलिस सक्रिय हुई तो आरोपित ने नजर रखना शुरू कर दी। वह पुलिस की गतिविधियों को देखता रहा। बाणगंगा थाने की पुलिस ने फोरी तौर पर पड़ताल की और चली गई। शव मिलने के बाद एरोड्रम पुलिस सक्रीय हुई और किशोरी से बातचीत करने वालें आठ युवकों को हिरासत में लिया। किसी को शक न हो इसलिए यशपाल घर पर रहा। गुरुवार तड़के पुलिसवाले घर पहुंचे तो उनके साथ चला गया। पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन फुटेज दिखाए तो टूट गया। डीसीपी जोन-1 आदित्य मिश्रा को पहले उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। आरोपित ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे से किशोरी को घुमा रहा था। 60 फीट रोड़, बिजासन, हाइलिंक सिटी ले गया था। अंधेरा होने पर खेत में लेकर आया।

- Advertisement -

Latest news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

सी पी एम के महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के निधन पर भाकपा-माले ने अपने कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा मनाई

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) के मनियर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य...

आज खुलेगा PN Gadgil ज्वेलर्स का आईपीओ, ग्रे मार्केट में मचा रहा धूम, जानें 5 खास बातें

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ PN गाडगिल ज्वैलर्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO आज (10 सितंबर) ओपन हो गया है। निवेशक 12...

कोलकाता कांड: डॉक्टरों के प्रदर्शन की वजह से 23 मरीजों ने गंवाई जान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर के...

Apple iPhone 15 vs iPhone 16: आईफोन 15 और आईफोन 16 में क्या है सबसे बड़ा फर्क, यहां जानिए सारी डिटेल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ एपल ने आईफोन-16 लॉन्च कर दिया है। इस बार आईफोन में सबसे बड़ा बदलाव एपल इंटेलिजेंस है। इसके अलावा...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here