15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी : ‘स्त्री 2’, ट्रेलर 18 जुलाई को जारी किया जाएगा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ ने दर्शकों का खूब मनरोंजन कराया था। अब दर्शकों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ‘स्त्री 2’ के ट्रेलर का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आज मंगलवार को श्रद्धा कपूर ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट का खुलासा किया है। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। अभिनेत्री ने बताया कि ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर 18 जुलाई को जारी किया जाएगा। अपने एक्स अकाउंट पर श्रद्धा ने नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘एक बड़ी सूचना, ओ स्त्री आ रही है 2 दिन में। स्त्री 2 का ट्रेलर 2 दिन में जारी होगा। इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2024 को लीजेंड वापस आ रहे हैं।’ फिल्म के नए पोस्टर में कटी हुई चोटी दिखाई दे रही है। इसके पीछे एक साया नजर आ रहा है। पोस्टर पर लिखा है, ‘ओ स्त्री रक्षा करना।’ फिल्म के पहले पार्ट ‘स्त्री’ की लाइन थी, ‘ओ स्त्री कल आना।’ इस बार फिल्म में एक सरकटे का आतंक देखने को मिलेगा, जिसे देखने को लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। ‘स्त्री 2’ 2024 की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शको को काफी पसंद आया है।

ऐसे में अब लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर 25 जून को रिलीज किया था। राजकुमार राव ने टीजर साझा कर लिखा था, ‘इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक! लीजेंड इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को वापस आ रहे हैं।’ टीजर की शुरुआत राजकुमार राव और अन्य लोगों द्वारा स्त्री की मूर्ति पर दूध चढ़ाने से होती है। टीजर में ‘स्त्री’ के रूप में श्रद्धा कपूर की झलक दिखाई देती है। साथ ही तमन्ना भाटिया भी नजर आती हैं। फिल्म ‘स्त्री 2’ का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इसके निर्माता जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान हैं। फिल्म का पहला भाग साल 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। यह फिल्म हिट हुई थी।  

- Advertisement -

Latest news

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland Inhoudsopgave ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Beyond the Headlines Current Events & Local Community News Delivering Clarity in a Complex World.

Beyond the Headlines: Current Events & Local Community News Delivering Clarity in a Complex World.The Shifting Landscape of Information ConsumptionThe Rise of Digital JournalismLocal...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Beyond the Ascent Mastering the Crash Game with an aviator predictor for strategic payouts.

Beyond the Ascent: Mastering the Crash Game with an aviator predictor for strategic payouts.Understanding the Mechanics of the Crash GameThe Role of an Aviator...

Промокоды 1xbet на сегодня 2025 Животрепещущие, функциональные скидка коды 1хбет во время регистрирования

Промокод можно использовать только всего один раз, после чего, главным образом, дается тридцал дней для прокрутки бонуса. Особые сайтики и запасы изо обзорами размещают...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here