15वीं विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 7 मार्च से शुरू

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। इससे पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। जिसमें सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सदन को सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बनी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, गृह एवं संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह और विधानसभा पीएस एपी सिंह समेत अन्य नेता व अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि बजट सत्र काफी महत्वपूर्ण है। इसमें जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो। बिना किसी व्यवधान के प्रश्नकाल चले। बैठक में पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसान, गोहत्या, पुरानी पेंशन बहाली और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा कराने का मुद्दा उठाया। इसको लेकर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार सभी विषयों पर चर्चा कराने के लिए तैयार है। अब सोमवार को सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी, जिसमें तय होगा कि किस विषय पर किस रूप में चर्चा कराई जाएगी। यह बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा। 9 मार्च को बजट पेश होगा।
बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा- हमने पिछली बार पूरे पांचों दिन सत्र चलाया था। विपक्ष नहीं रहेगा तो मैं क्या करूंगा। हमने आग्रह किया कि नेता प्रतिपक्ष पूरे समय रहें। वे पिछले सत्रों में भी नहीं रहे। जो रहते हैं, उन्हें जिम्मेदारी देनी चाहिए। सत्र तो ठीक से चले। न तो खुद रहते हैं और न ही दूसरों को जिम्मेदारी देते हैं। इस पर पलटवार करते हुए कमलनाथ ने कहा कि उन्हें पूरे समय रहने की जरूरत नहीं है। हमारे पास कई क्षमतावान सदस्य हैं, जो सबकुछ संभाल लेते हैं। नेता प्रतिपक्ष बनने के सवाल पर गोविंद सिंह बोले- कौन मना करेगा मीडिया से चर्चा के दौरान नरोत्तम मिश्रा के साथ विपक्षी दल के नेता व पूर्व मंत्री गोविंद सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के पास मप्र के साथ अन्य प्रदेशों की जिम्मेदारी भी है। उस समय उन्हें जाना होता है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के सवाल पर कहा कि कौन मना करेगा।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны.

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны. В последние годы свежие казино с комфортным подключением через мобильные устройства становятся все более востребованными среди гэмблеров....

“beste Online Casinos Deutschland: Top Casino Portale 2025

Beste On-line Casinos 2025: Leading Online Casinos I Am TestContentTestkategorien: Wie Wir Beste Online Casinos TestenBonusfunktionen Bei SlotsCasino Spiele Unter Einsatz Der Höchsten Rtp-wertenDeutsche...

Vavada online kazino Latvij iemaksu metodes un minimls summas.653

Vavada online kazino Latvijā - iemaksu metodes un minimālās summas ...

Casino Uden Rofus Find Para Bedste Sider & Ansvarlige Tips

Casino Uden Rofus Bedste Internet Casino Uden Rofus Licens 2025ContentFordele Ved With Spille Uden RofusAnbefalede Casinoer Uden RofusFremtiden For On-line Spil I DanmarkSvært At...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here