2 आदिवासियों की हत्या का मामला:9 आरोपी गिरफ्तार, जिला प्रशासन द्वारा परिजनों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई गई, पूर्व मुख्यमंत्री कराएंगे मामले की जांच

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । सिवनी जिले की कुरई तहसील क्षेत्र के 2 आदिवासियों की हत्या के प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा परिजनों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई गई हैं। आदिवासियों को पीटने वालों 9 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बजरंगदल के कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लागाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को चक्का जाम कर दिया था। जिसके बाद कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग और पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक मौके पर पहुंचे और आश्वासन के बाद शाम को जाम खोला गया।

सागर निवासी मृतक संपत लाल वट्टी की बेटी कुमारी सुनीता वट्टी को आदिवासी कन्या आश्रम बरेलीपार में और सिमरिया निवासी मृतक धानसाय इनवाती के बेटे जयप्रकाश इनवाती को हाईस्कूल विजयपानी में दैनिक वेतन भोगी के पद में पदस्थ किए जाने के आदेश जारी कर दिए है।

मृतक संपत लाल वट्टी पर आश्रित मटठो बाई को 8 लाख 25 हजार और मृतक धानसाय इनवाती के आश्रित फुलबती इनवाती को 8 लाख 25 हजार की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासी युवकों की हत्या तथा एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना को अत्यंत दुखद बताया है।

कमलनाथ ने 3 वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी गठित की है, जो घटनास्थल पर जाकर आदिवासी परिवारों से मिलेगी और सांत्वना प्रदान कर तथ्यात्मक जानकारी एकत्रित करेगी। समिति प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिनमें ओंकार सिंह मरकाम विधायक, डॉक्टर अशोक मर्सकोले विधायक, नारायण पट्टा विधायक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने जताया शोक

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए।कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

इन 9 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें शेरसिंह राठौर, अजय साहू, वेदांत चौहान, दीपक अवधिया, बंसत रघुवंशी, रघुनंदन रघुवंशी, अंशुल चौरसिया, शिवराज रघुवंशी, रिंकू पाल शामिल हैं।

ये है मामला

सिवनी में मंगलवार को मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया। गोमांस तस्करी के शक में तीन आदिवासियों को लाठियों से जमकर पीटा गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल है।

इनका रहा सहयोग

एसडीओपी बरघाट शशिकांत सरयाम, एसडीओपी केवलारी बीएस गोठरिया, थाना प्रभारी कुरई जी एस उइके, थाना प्रभारी कोतवाली महादेव नागातिया, थाना प्रभारी डूंडा सिवनी देवकरण डेहरिया थाना प्रभारी लखनवाडा नवीन जैन, थाना प्रभारी बंडोल पंचम देशमुख, थाना प्रभारी अरी दयाराम शरणागत, उपनिरीक्षक रमेश गायधने, दिलीप पंचेश्वर, एएसआई प्रमोद भारद्वाज, एएसआई देवेंद्र जायसवाल आरक्षक अजय बघेल।

- Advertisement -

Latest news

Sugar Rush Big Win – Så Vinner Du Stort i Pragmatic Plays Populära Slots

 Sugar Rush är ett färgstarkt och spännande spel från Pragmatic Play som snabbt blivit en favorit bland svenska spelare. Med sitt söta godistema och...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

كيفية تجنب الاحتيال عند البحث عن هكر 1xbet مجانا

كيفية تجنب الاحتيال عند البحث عن هكر 1xbet مجاناعند البحث عن هكر 1xbet مجانا، يواجه العديد من المستخدمين خطر الوقوع في عمليات احتيال ونصب...

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures Table of Contents Introduction Overview of Game...

“beste Online Casinos Deutschland: Top Casino Portale 2025

Beste On-line Casinos 2025: Leading Online Casinos I Am TestContentTestkategorien: Wie Wir Beste Online Casinos TestenBonusfunktionen Bei SlotsCasino Spiele Unter Einsatz Der Höchsten Rtp-wertenDeutsche...

Промокоды 1xbet на сегодня 2025 Животрепещущие, функциональные скидка коды 1хбет во время регистрирования

Промокод можно использовать только всего один раз, после чего, главным образом, дается тридцал дней для прокрутки бонуса. Особые сайтики и запасы изо обзорами размещают...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here