20 मई को शेयर बाज़ार की छुट्टी, नहीं खरीद-बेच पाएंगे एक भी स्टॉक!

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। चुनाव के चलते सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। NSE ने कहा कि मुंबई में 20 मई को लोकसभा इलेक्शन के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में इस दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के सेक्शन 25 के तहत चुनावों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

इलेक्शन कमिशन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच फेज में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE ने 8 अप्रैल को मुंबई में 20 मई को वोटिंग के चलते शेयर बाजार की छुट्‌टी का ऐलान किया था।

NSE ने सर्कुलर में कहा था कि सोमवार, 20 मई 2024 को मुंबई में संसदीय चुनावों के कारण ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा। सर्कुलर के मुताबिक, इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग सेगमेंट में भी कोई कारोबार नहीं होगा।

20 मई को धुले, डिंडोरी, नासिक, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और पालघर लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं वोटों की काउंटिंग की तारीख 4 जून 2024 तय की गई है।

आज शनिवार को छुट्‌टी के दिन भी शेयर बाजार में कारोबार हुआ
वहीं शेयर बाजार में आज शनिवार (18 मई) को छुट्‌टी के दिन भी कारोबार हुआ। आज बाजार में मामूली तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 88 अंक की बढ़त के साथ 74,005 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 35 अंक की तेजी रही। ये 22,502 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, रविवार को शेयर बाजार हमेशा की तरह छुट्‌टी के चलते बंद ही रहेगा।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Wie man Einzahlungslimits im Glitchspin Casino setzt

Wie man Einzahlungslimits im Glitchspin Casino setztBei Glitchspin Casino ist das Setzen von Einzahlungslimits eine wichtige Funktion, um verantwortungsbewusst spielen zu können und die...

1xBet Закачать для Андроид Официальное аддендум

Адденда казино 1xBet закачать на Дроид безвозмездно бог велел изо веб-сайта дебаркадеры изо особого грабанула. Софт для iOS общедоступен в видах загрузки прямо с...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here