21 लाख दीयों से जगमगाएगी महाकाल की महाशिवरात्रि, सायरन की आवाज के साथ 10 मिनट में जलाने होंगे 12 लाख दीये

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । महाशिवरात्रि पर मंगलवार को उज्जैन में ‘शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव’ मनाया जाएगा। यह अब तक का सबसे भव्य समारोह होगा। इस दिन पूरे शहर में 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इनमें से 12 लाख दीप क्षिप्रा नदी के तट पर 10 मिनट में जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक यह रिकॉर्ड श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के नाम है।

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार, 1 मार्च को उज्जैन शहर इतिहास लिखेगा। 21 लाख दीयों का दीपोत्सव देखने के लिए आम लोगों को रात 8 बजे के बाद घाटों पर प्रवेश मिलेगा। दीप प्रज्ज्वलित करने और इसकी तैयारियां करने के लिए 1 मार्च की रात्रि 8 बजे तक घाटों पर पहुंचने वाले सभी मार्ग बंद रहेंगे।

सायरन की आवाज के साथ 10 मिनट में जलाने होंगे 12 लाख दीये
कार्यक्रम मंगलवार शाम 7 बजे प्रारंभ होगा। रामघाट पर सायरन बजने के साथ ही 12 लाख दीपक जलाने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। दीपक जलने के बाद सबको पीछे हटना होगा। दूसरे सायरन की आवाज पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इसे अपने कैमरे में कैद करेगी। सभी वॉलंटियर्स 7.30 बजे फ्री हो जाएंगे। घाटों पर एक साथ 6000 ब्लॉक के 120 सेक्टर में करीब 14 लाख दीपों को रखा जाएगा। दीपोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां दीये जलाएंगे।

क्षिप्रा तट के अलावा महाकाल मंदिर में 51,000 दीये, मंगल नाथ मंदिर में 11000 दीये, कालभैरव मंदिर एवं घाट पर 10,000 दीये, गढ़कालिका मंदिर में 1,100 दीये, सिद्धवट मंदिर एवं घाट पर 6000 दीये, हरसिद्धि मंदिर में 5000 दीये, टावर चौक पर 1 लाख दीये और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी 2 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

अयोध्या में दीपावली के मौके पर 9 लाख 45 हजार 600 दीपक जलाए गए थे। उज्जैन में महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। उज्जैन में रामघाट से भूखी माता घाट तक एक साथ 12 लाख दीपक जलाए जाएंगे। शेष 9 लाख दीये शहर के अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे।

अयोध्या दीपोत्सव में विश्वविद्यालय परिसर, महाविद्यालय, विभिन्न गैर शिक्षक संस्थान, एनसीसी, एनएसएस समेत 12 हजार स्वयंसेवक ने सहयोग किया था। इसी तरह उज्जैन में भी नगर निगम और स्मार्ट सिटी के साथ जिला पंचायत से जुड़े 14 हजार से अधिक स्वयं सेवक जुड़ेंगे। इनमें स्टूडेंट्स को भी शामिल किया गया है।

अयोध्या में दीपोत्सव में प्रति स्वयंसेवक 75 से 80 दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया था। उज्जैन में प्रति स्वयंसेवक 225 दीपक जलाने का लक्ष्य है।

अयोध्या में 9 लाख दीये जलाने में सरकार ने 1.24 करोड़ रुपए खर्च किए थे। उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाने में सिर्फ 40 लाख रुपए का खर्चा होगा।

रामजन्मभूमि में रामलला के दरबार को भी फूलों से सजाने के बाद यहां 30 हजार दीये जलाए गए थे। महाकाल मंदिर में 51 हजार दीये जलाए जाएंगे।

अयोध्या दीपोत्सव में संस्कृति विभाग ने भी राम राज्याभिषेक यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाओं की प्रस्तुति आदि में कुल 1 करोड़ 54 लाख रुपए खर्च किए थे। उज्जैन में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Top 10 Online Different Roulette Games Sites For Actual Money Play Throughout 2025

Play Online Roulette For Real Funds: Top Casino Websites In 2025ContentInside BetsPokernews" "Different Roulette Games Guide: How To Play, Best Approach & Top Online...

Nie Ryzykuj Możesz Oglądać Mecze Za Darmo Legalnie We Bezpiecznie! Zakłady Sportowe”

Co Warto Wiedzieć O Zakłady Sportowe Za Darmo?ContentJakie Ligi Można Oglądać Za Darmo W Globalnej Sieci? Zakłady SportoweJak Unikać Typowych Błędów Przy Korzystaniu Z...

Hesabınıza Empieza Kayıt Ekranına Erişin

Resmi Giriş, Bonuslar Ve Güncel Adres 2025ContentMostbet TürkiyeUluslararası Bahisçi Ofisi MostbetOsman Con – “sorumlu Oyun Oynama Taahhüdü”Mostbet Sitesi Hangi Hizmetleri Sunmaktadır? Mostbet Canlı Bahis...

“1xslots Онлайн Казино Онлайн-казино С Бонусами конца 140 000 копейку

Официальное Казино, Бонусы, Игровые Автоматы, РегистрацияContentБонусы а Акции 1xslots CasinoSlots Официальный СайтПреимущества Официального Сайта 1xslotsМобильная Версия Сайта 1xslotsБонус На четвертый Депозит:Вывод семряуи Казино 1xslotsОтзывы...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here