Rashtra Aajkal
सोमवार, 23 नवंबर 2026
विज्ञापन
राष्ट्र आज कल — YouTube चैनल सब्सक्राइब करें
राष्ट्र आज कल — विज्ञापन के लिए संपर्क करें

230 साल से चली आ रही है यह परंपरा, मैक्सिको के मेयर ने की मगरमच्छ से शादी

230 साल से चली आ रही है यह परंपरा, मैक्सिको के मेयर ने की मगरमच्छ से शादी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | सोशल मीडिया पर आए दिन शादी से जुड़े तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं, तो कुछ को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों फेसबुक पर भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से लोग शेयर कर रहे है, जिसमें एक शख्स मादा मगरमच्छ से शादी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर इस वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है। दक्षिणी मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर में यह परंपरा करीब 230 साल से निभाई जा रही है। यहां के लोगों का मानना है कि यह शादी चोंटल और हुआवे नाम के दो स्वदेशी समुदायों के बीच शांति, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। इस रस्म में शहर के मेयर को चोंटल राजा का प्रतीक माना जाता है, इसलिए मेयर की मादा मगरमच्छ से शादी कराई जाती हैं।

230 साल से चली आ रही है यह परंपरा, मैक्सिको के मेयर ने की मगरमच्छ से शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के लोग इस मादा मगरमच्छ को सिर्फ एक जानवर नहीं मानते, बल्कि उसे राजकुमारी का रूप मानते हैं। इसलिए शादी से पहले उसे दुल्हन की तरह तैयार किया जाता है। उसे पारंपरिक कपड़े पहनाए जाते हैं और बाद में सफेद वेडिंग गाउन भी पहनाया जाता है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए उसके मुंह को रिबन से बांध दिया जाता है, ताकि समारोह के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।वीडियो में मेयर पारंपरिक सफेद पोशाक पहने शादी की रस्में पूरी करने के बाद अपनी मगरमच्छ दुल्हन के साथ डांस करने के साथ ही किस करते दिख रहे हैं। शादी के दौरान टाउन हॉल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं।

 

 

 

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · राष्ट्र आज कल

राष्ट्र आज कल की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।