राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। 26 जनवरी को सेलिब्रेट करना चाहती हैं तो कपड़ों के साथ ही तिरंगे रंग की चूडि़यां भी पहन सकती हैं। हरे, केसरिया और सफेद रंग की चूड़ी के साथ आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। वहीं ये अंदाज आपको देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ भी नजर आएगा।वदेशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं तो इस रिपब्लिक डे पर आई शैडो को तिरंगे के रंग से मैच कराएं। हरे, सफेद और ऑरेंज कलर के आई शैडो आपको खूबसूरत दिखाने के साथ ही ट्रेंडी लुक भी देंगे। वैसे रिपब्लिक डे के आसपास आपको बाजार में तिरंगा रंग में रंगी ईयररिंग्स भी मिल जाएंगी। जिन्हें पहन आप जितनी खूबसूरत लगेंगी। वहीं आपका लुक पूरी तरह से 26 जनवरी के अनुकूल दिखेगा। तो इस बार नेशनल पर्व पर खुद को तिरंगे के रंग में रंगा हुआ दिखाने के लिए आप भी मेकअप और एक्सेसरीज का चुनाव कर सकती हैं।