मध्यप्रदेश: इस बार चुनाव में नए तरह की बंदिशें इंदौर में केवल सांवेर में तो नगर निगमों में सिर्फ विधानसभा क्षेत्र में रहेगी आचार संहिता

- Advertisement -
- Advertisement -

इसमें खास यह होगा कि यदि कोई सीट नगर निगम क्षेत्र में आती है तो वहां चुनाव आचार संहिता निगम क्षेत्र में नहीं, बल्कि सिर्फ विधानसभा क्षेत्र तक सीमित रहेगी।

Source: Twitter

आयोग इस चुनाव के लिए आचार संहिता में थोड़ा परिवर्तन करने जा रहा है। 29 सितंबर को प्रस्तावित चुनाव आयोग की बैठक में मप्र की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीखें घोषित हो जाएंगी।

जिन सीटों में नगर निगम नहीं है, वहां यह पूरे जिले में लागू रहेगी। यानी बाकी निगम क्षेत्र में कामकाज सामान्य तौर पर जारी रहेंगे।

28 में से 13 सीटें 7 जिलों के नगर निगम के अंतर्गत हैं तो 15 सीटें 12 जिलों में।
7 जिले-13 सीटें, जहां सीमित आचार संहिता : इंदौर, ग्वालियर, बुरहानपुर, खंडवा, सागर, देवास, मुरैना। इनमें जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, ग्वालियर 15, ग्वालियर पूर्व, डबरा, मांधाता, नेपानगर, हाटपिपल्या, सुरखी, सांवेर।
12 जिले-15 सीटें, जहां पूर्ण आचार संहिता : सांची (रायसेन), अनूपपुर (अनूपपुर), सुवासरा (मंदसौर), बदनावर (धार), ब्यावरा (राजगढ़), अशोकनगर-मुंगावली (अशोकनगर), बामोरी (गुना), करैरा-पोहरी (शिवपुरी), भांडेर (दतिया), बड़ा मलहरा (छतरपुर), मेहगांव-गोहद (भिंड), आगर (आगरमालवा)।

इंदौर नगर निगम क्षेत्र में सांवेर सीट के सिर्फ दो वार्ड

बुरहानपुर नगर निगम में नेपानगर सीट और सागर नगर निगम में सिर्फ सुरखी तक आचार संहिता रहेगी। दोनों निगमों की बाकी विधानसभा में यह बेअसर रहेगी। देवास में सिर्फ हाटपिपल्या विधानसभा में ही आचार संहिता प्रभावी होगी। ग्वालियर-मुरैना में अजीब सी स्थिति. इंदौर नगर निगम क्षेत्र में सांवेर सीट के दो वार्ड आते हैं, जबकि 8 वार्ड ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं, लेकिन, इंदौर नगर निगम होने से वहां सिर्फ सांवेर तक आचार संहिता प्रभावी होगी। बाकी 7 विधानसभा क्षेत्रों में इसका असर नहीं होगा। खंडवा नगर निगम होने से वहां सिर्फ मांधाता सीट तक आचार संहिता रहेगी, बाकी जिले में इसका कोई प्रभाव नहीं होगा।

ग्वालियर नगर निगम में ग्वालियर 15, ग्वालियर पूर्व में चुनाव है। जबकि डबरा विधानसभा नगर निगम से बाहरी ग्रामीण क्षेत्र है। इसमें खास यह है कि ग्वालियर नगर निगम में ही ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर दक्षिण और भितरवार में चुनाव आचार संहिता नहीं लगेगी। इस उपचुनाव में सर्वाधिक 16 सीटें ग्वालियर-चंबल संभाग की है। इनमें अजीब स्थिति बन रही है। वो ये कि मुरैना जिले में 6 सीटें आती हैं। इनमें पांच- जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी और अंबाह में उप चुनाव होना है, लेकिन मुरैना नगर निगम होने से जिले की छठवीं विधानसभा सबलगढ़ में आचार संहिता नहीं रहेगी।

इस बारे में चुनाव आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया था उसमें स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। ऐसे विधानसभा क्षेत्र जो नगर निगम क्षेत्र में नहीं हैं वहां पूरे जिले में आचार संहिता प्रभावी होगी। इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, सागर, खंडवा, बुरहानपुर और देवास नगर निगम क्षेत्र हैं। इन जिलों के अंतर्गत जिन विधासनसभा क्षेत्रों में उप चुनाव होना है वहां सिर्फ संबंधित विधानसभा क्षेत्र तक आचार संहिता प्रभावी होगी।

- Advertisement -

Latest news

Новое зеркало Мелбет 2025: как обойти блокировки и играть без проблем

Новое зеркало Мелбет 2025: Быстрый доступ к любимой букмекерской конторе Автор статьи: Андрей Бондаренко | Проверял: Светлана Донмез Опытные эксперты с многолетним стажем в сфере iGaming...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Бесплатное интерактивный-игорный дом, Делать в данное время!

Вас поймете что именно вам необычно вдобавок ко чему возлежит начало кроме каких бы то буква быть в наличии вложений собственных денег. Большинство операторов...

Vegas Plus casino en ligne France conditions de retrait.1576

Vegas Plus casino en ligne France - conditions de retrait ...

Nomad Casino в Казахстане лицензия и безопасность.229

Nomad Casino в Казахстане лицензия и безопасность онлайн-платформы ▶️...

Casibom – Casibom casino Yeni Giri Adresi – Casibom Giri Gncel.1364

Casibom - Casibom casino Yeni Giriş Adresi - Casibom Giriş Güncel ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here