30 अगस्त को हरतालिका तीज: मैरिड लाइफ में प्रेम बनाए रखने और पार्टनर के सौभाग्य की कामना से किया जाता है व्रत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मंगलवार, 30 अगस्त को हरतालिका तीज है। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर गणेश जी, देवी पार्वती, शिव जी की विशेष पूजा और व्रत किया जाता है। ये व्रत खासतौर पर मैरिड लाइफ में प्रेम बनाए रखने और पार्टनर के सौभाग्य की कामना से किया जाता है।

उज्जैन के एस्ट्रोलॉजर पं. मनीष शर्मा के मुताबिक जो महिलाएं हरतालिका व्रत करती हैं, वे दिनभर निराहार रहती हैं, कुछ महिलाएं पानी भी नहीं पीती हैं। इस दिन देवी पार्वती की पूजा, मंत्र जप ध्यान किया जाता है। तीज पर व्रत करने के बाद अगले दिन यानी चतुर्थी तिथि पर स्नान के बाद महिलाएं दान-पुण्य करती हैं। पूजा करती हैं और इसके बाद ही खाना खाती हैं, पानी पीती हैं।

ये है हरतालिका तीज की व्रत कथा

पर्वतराज हिमालय के यहां देवी पार्वती का जन्म हुआ था। जब पार्वती विवाह योग हुईं तो उन्होंने शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था।

देवी पिछले जन्म में प्रजापति दक्ष के यहां सती माता के रूप में जन्मी थीं। सती और शिव जी का विवाह हुआ था। प्रजापति दक्ष शिव जी पसंद नहीं करता था और मौका मिलते ही वह शिव जी का अपमान कर देता था।

एक दिन देवी सती को मालूम हुआ कि उनके पिता दक्ष ने यज्ञ का आयोजन किया है, जिसमें सभी देवी-देवता और ऋषि-मुनियों को बुलाया गया है।

दक्ष ने शिव जी और देवी पार्वती को यज्ञ में नहीं बुलाया था। सती माता शिव जी से कहा कि हमें भी पिता जी के यहां यज्ञ में जाना चाहिए। तब शिव जी ने सती को समझाया कि बिना आमंत्रण हमें ऐसे आयोजन में नहीं जाना चाहिए।

शिव जी के समझाने के बाद भी सती माता ने तर्क दिया कि पिता के यहां जाने के लिए आमंत्रण की जरूरत नहीं होती है और दक्ष के यहां यज्ञ में चली गईं।

यज्ञ स्थल पर दक्ष ने सती के सामने ही शिव जी का अपमान किया तो देवी ये सहन नहीं कर सकीं। देवी सती ने वहीं यज्ञ कुंड में कूदकर अपने देह का अंत कर दिया। इसके बाद देवी मां पर्वतराज हिमालय और मैना के यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया।

देवी पार्वती ने शिव जी को पति रूप में पाने के लिए तपस्या की। ये तपस्या बहुत ही कठोर थी और लंबे समय तक चली। देवी मां ने एक गुफा में शिवलिंग बनाया और रोज पूजा करने लगीं।

भाद्रपद कृष्ण तृतीया पर शिव जी ने दिया था देवी पार्वती को वरदान

कठोर तप से प्रसन्न होकर शिव जी देवी पार्वती के सामने प्रकट हुए और उन्हें जीवन साथी के रूप में अपनाने का वरदान दिया। जिस दिन शिव जी ने पार्वती जी को वरदान दिया, उस दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि ही थी।

तभी से कन्याएं अपने लिए श्रेष्ठ वर पाने की कामना से हरतालिका तीज का व्रत करती हैं। विवाहित महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए और पति के सौभाग्य के लिए ये व्रत करती हैं।

- Advertisement -

Latest news

Nomad Casino как начать играть в Казахстане.1823

Nomad Casino - как начать играть в Казахстане ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Wettanbieter ohne OASIS Deutschland Support und Hilfe.3811

Wettanbieter ohne OASIS Deutschland - Support und Hilfe ▶️...

Pinup giriş: İdman jurnalistinin gözü ilə təhlil və məsləhətlər

Pinup giriş və idman mərcinin aktuallığı İdman jurnalisti kimi, mərc platformalarının istifadəçi təcrübəsi və etibarlılığı mənim üçün önəmli məsələlərdəndir. Son dövrlərdə azərbaycanlı idmansevərlərin diqqətini çəkən...

Gonzo’s Quest Casino-Game Review: Top No Wagering Bonuses in the UK

 Gonzo's Quest by NetEnt is one of the most iconic online slot games, capturing the imaginations of UK players with its adventurous theme and...

Nieuwe online casinos in Belgi.2288

Nieuwe online casino’s in België ▶️ SPELEN ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here