hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

30 से अधिक जिलों में गिरेगा पानी, 23-24 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम

किसानों के लिए फिर चेतावनी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर भारत से एक्टिव होकर आगे बढ़े पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कई जिले बारिश में भीग रहे हैं, तो कई जगह ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल और सागर संभागों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है शुक्रवार से अगले 3 दिन के लिए कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन 23-24 फरवरी को फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। यहां जानें कहां कैसा रहेगा मौसम | 23 फरवरी की शाम से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों इंदौर, उज्जैन संभाग में बादल छाएंगे। वहीं 24 फरवरी को भोपाल, सीहोर, रायसेन विदिशा और ग्वालियर के साथ ही बुंदेलखंड के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

23 तारीथ से पहले किसान कटाई कर लें और फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें। ओलावृष्टि की छिटपुट संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + ten =

Back to top button