राष्ट्र आजकल / मुकेश यादव / तलेन / विजयदशमी का पर्व शुक्रवार को नगर व आसपास के क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 55 हजार रुपए की लागत से 35 फीट ऊंचा रावण बनाया गया। जिसमें 1 लाख 50 हजार रुपए की आतिशबाजी चलाई गई। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। बेवान में विराजमान राम-लक्ष्मण के साथ कीर्तन भजन अखाड़ा के साथ डीजे की धुन के साथ विशाल जुलूस रावण बडली पर पहुंचे। जहां नगर के पटेल नारायण सिंह यादव द्वारा विधि विधान से रावण की पूजा की गई।उसके पश्चात बुराई रूपी रावण का दहन किया गया। रंग बिरंगी आतिशबाजी चलाई गई। एक दूसरे ने गले मिलकर शुभकामनाएं दी छोटे ने बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।