4 बड़े बदलाव:दिवाली से पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 100 रुपए महंगा, दिल्ली में दाखिल नहीं हो सकेंगी BS-4 डीजल बसें

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। 1 नवंबर से कई छोटे-बड़े बदलाव हुए हैं। दिवाली से ठीक पहले सरकार ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में 100 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE ने इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर ट्रांजेक्शन चार्ज बढ़ा दिया है।
1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ
दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1833 रुपए हो गई है। कोलकाता में यह 1943 रुपए में मिलेगा। मुंबई में 1785.50 रुपए और चेन्नई में 1999.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले एक अक्टूबर को भी इसके दामों में करीब 200 रुपए का इजाफा किया गया था।

दिल्ली में पहले ये 1731.50 रुपए, कोलकाता में 1839.50 रुपए, मुंबई में 1684 रुपए और चेन्नई में 1898 रुपए में मिल रहा था। वहीं 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 903 रुपए और भोपाल में 908 रुपए में मिल रहा है।
2. दिल्ली में दाखिल नहीं हो सकेंगी BS-4 डीजल बसें
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने BS-4 डीजल बसों की एंट्री 1 नवंबर 2023 से बंद करने का फैसला किया है। इसके चलते राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से ये बसें दिल्ली में नहीं दाखिल हो सकेंगीं। एक नवंबर से दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक, सीएनजी एवं भारत स्टेज (बीएस)- 6 बसें ही एंट्री ले सकेंगी।

3. BSE ने इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर ट्रांजेक्शन चार्ज बढ़ाया
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE ने 1 नवंबर से इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर लेनदेन शुल्क बढ़ा दिया है। ये बदलाव S&P BSE SENSEX ऑप्शंस पर लगाए जाएंगे। मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि लेनदेन लागत बढ़ाने के कदम से ट्रेडर्स और विशेषकर रिटेल निवेशकों पर निगेटिव असर पड़ेगा।

4. GST को लेकर नियम बदलाव
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र यानी NIC के मुताबिक, 100 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा के कारोबार वाले बिजनेस को एक नवंबर से 30 दिनों के अंदर ई चालान पोर्टल पर GST चालान अपलोड करना होगा। GST अथॉरिटी ने ये फैसला सितंबर में लिया था।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं
आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। एक साल से ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Machine à sous Penalty Shoot Out : notre analyse complète

 La machine à sous Penalty Shoot Out développée par Evoplay est rapidement devenue un choix incontournable pour les joueurs français passionnés de casino en...

تجربة 1xbet تنزيل وتحميل التطبيق لأفضل تجربة مراهنة

تجربة 1xbet تنزيل وتحميل التطبيق لأفضل تجربة مراهنةتعتبر تجربة 1xbet تنزيل وتحميل التطبيق من الخطوات الأساسية للاستمتاع بأفضل تجربة مراهنة متكاملة وسلسة. يتيح تطبيق...

Desata tu suerte experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.

Desata tu suerte: experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.¿Qué es 1win y qué lo hace diferente?La Variedad de Juegos de Casino DisponiblesLos...

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark.1737

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here