मध्यप्रदेश में 4 बड़े शहरों में भोपाल, ग्वालियर ,इंदौर, जबलपुर मे कोरोना के 42% एक्टिव केस, अब बढ़ाए जाएंगे वेंटिलेटर, कमजोर वर्ग के 37 लाख परिवारों को 5 महीने का राशन फ्री मिलेगा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 1 लाख से ज्यादा हो गए हैं। 42% एक्टिव केस सिर्फ भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शिवराज सरकार ने इन चार शहरों में आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। इस काम में प्राइवेट अस्पतालों की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही कमजोर वर्ग के करीब 37 लाख परिवारों को 5 महीने का राशन मुफ्त देने का फैसला भी लिया गया है। इससे पहले सरकार ने 3 महीने का राशन देने का निर्णय किया था।

कोरोना के मामलों को देखें तो 24 घंटे में चारों बड़े शहरों में एक्टिव केस बढ़े हैं। नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीज बहुत ही कम हैं। 24 घंटे में 2,513 मरीज रिकवर हुए हैं, जबकि 4,722 नए केस सामने आए हैं।

भोपाल में लगातार दूसरे दिन एक्टिव केस बढ़े हैं। यहां अब 13,192 एक्टिव केस हो गए हैं। दो दिन पहले 10,829 थे। यहां नए केस 1,556 आए हैं, जबकि 1,302 लोग ठीक हुए हैं। 7 मरीजों ने जान गंवाई है।

इंदौर में 1,679 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 301 मरीज ठीक हुए हैं। 7 मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं, ग्वालियर में 861 संक्रमित आए और 6 की मौत हुई है। जबकि 274 मरीज रिकवर भी हुए हैं।

जबलपुर में कोरोना ने अब तक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या 926 पहुंच गई, जबकि स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 636 है। इसकी वजह से एक बार फिर एक्टिव केस 6,042 हो गए।

ग्वालियर में अब 13,345 एक्टिव केस हो गए हैं। दो दिन पहले 11,829 थे। यहां नए केस 1,456 आए हैं, जबकि 1,502 लोग ठीक हुए हैं। 8 मरीजों ने जान गंवाई है।

72 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मरीजों से अनाप-शनाप बिल वसूलने की शिकायत मिलने पर प्रदेश के 72 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें से 35 अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं ऐसे अस्पतालों से अब तक 15 लाख 97 हजार रुपए मरीजों के परिवार वालों को वापस दिलवाए गए हैं।

पात्रता पर्ची पर भी मिलेगा मुफ्त राशन
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि अगर किसी परिवार के पास आधार कार्ड नहीं है, लेकिन वह कमजोर वर्ग में आता है तो उसे पात्रता पर्ची पर 5 महीने का राशन मुफ्त दिया जाएगा। इसके लिए 24 वर्गों की सूची तैयार की गई है। मुख्य रूप से बीपीएल, वनाधिकार पट्‌टाधारी, अनसूचित जाति, जनजाति, मजदूर, बंद मिलों के मजूदर, बीड़ी श्रमिक, घरेलू कामकाजी महिलाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही, कुली, हम्माल और बुनकरों को इस योजना में शामिल किया गया है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Die verführerische Welt von Cashwin Casino erleben

Die verführerische Welt von Cashwin Casino erleben Inhaltsverzeichnis Einleitung ...

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.2549

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

Jak usunąć konto na Slottica: wszystko, co musisz wiedzieć

Jak usunąć konto na Slottica: wszystko, co musisz wiedziećUsunięcie konta na Slottica jest procesem prostym, ale wymaga kilku kroków, o których warto wiedzieć, aby...

1xbet зеркало непраздничное возьмите сейчас праздник получите и распишитесь сайт 1хбет Освежено!

Геймеры повышают добывать скидки вне активность, кооптирование счета а еще исполнение определённых требований. VPN — это флейта, который помогает игрокам исходить блокировки а еще...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here