दुनियाभर में कोरोना के बीते दिनों मे 5.65 लाख नए केस, 10,553 की हुई मौतें

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल। दुनियाभर में भी कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं। बीते दिन दुनिया में 5 लाख 65 हजार 635 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इस दौरान 10,553 लोगों की मौत भी हुई। मई के महीने में यह तीसरा मौका है, जब नए संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख के नीचे पहुंचा है। इससे पहले 16 मई को 5.48 लाख और 17 मई को 5.38 लाख केस आए थे।

उधर, रिपोर्ट में दावा किया गया कि फाइजर या एस्ट्राजेनका-ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन वैक्सीन की दोनों डोज वायरस के वैरिएंट B1.617.2 पर 80% तक असरदार है। यह वैरिएंट सबसे पहले भारत में पाया गया था। ब्रिटेन गवर्नमेंट की स्टडी में इसका खुलासा किया गया।

अमेरिकी वैज्ञानिक भी इसका दावा कर चुके
इससे पहले अमेरिकी वैज्ञानिकों ने भी भारत में पहली बार पहचाने गए दो कोरोना वैरिएंट के खिलाफ फाइजर और मॉडर्ना कोविड वैक्सीन प्रभावी बताया था। यह स्टडी NYU ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन और NYU लैंगोन सेंटर us की थी। स्टडी में पाया गया कि फाइजर और मॉर्डना कंपनी की वैक्सीन कोरोना से लड़ने में पूरी तरह कारगर है।

WHO ने इस वैरिएंट को बताया था खतरनाक
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना की दूसरी लहर में भारत में फैल रहे स्ट्रेन को वैश्विक स्तर पर चिंताजनक ताया है। उसका कहना है कि भारत में सबसे पहले अक्टूबर में पाया गया यह वैरिएंट B1.617 ज्यादा संक्रामक लग रहा है और यह आसानी से फैल सकता है।

कोरोना अपडेट्स

नेपाल में शनिवार को कोरोना के 8,980 नए केस सामने आए। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार हो गई। इस दौरान 129 मौतें भी हुई हैं। पिछले एक हफ्ते का डेटा देखा जाए तो नेपाल में नए केस घटे हैं। हालांकि मौतों में 24% का इजाफा हुआ है।
नेपाल में पिछले हफ्ते 62,055 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं इस हफ्ते यह संख्या 8% गिरकर 57,394 हो गई। इसी तरह पिछले हफ्ते 1,355 मौतें हुई थीं। इस हफ्ते यह संख्या बढ़कर 1,939 हो गई। देश में अब तक कुल 6,153 लोगों की जान संक्रमण से गई है।
बीते कुछ दिनों से रोजाना नए मामले भारत में सबसे ज्यादा आ रहे हैं। बीते दिन भारत में 2.43 लाख नए केस आए। इसके बाद ब्राजील में 71,283, अर्जेंटीना में 32,171, अमेरिका में 19,639 और कोलंबिया में 18,737 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।
कोरोना की वजह से होने वाली मौतों की बात करें, तो सबसे रोजाना सबसे ज्यादा लोगों की जान भारत में ही हो रही हैं। शनिवार को यहां 3,788 लोगों की मौत हुई। इसके बाद ब्राजील में 1,764, कोलंबिया में 509, अमेरिका में 468 और रूस में 386 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई।
अब तक 16.70 करोड़ केस
दुनिया में कोरोना के अब तक 16.70 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 34.68 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14.79 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.56 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.55 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 97,448 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Poultry Street Software Remark: Benefits and drawbacks Told me Simplesa

So it dynamic gambling model assurances your obtained’t tire of the game too-soon. Full, Poultry Path shines because the a persuasive gambling possibilities, specifically...

El Imperio de la Fortuna en Kingmaker Casino en Línea

El Imperio de la Fortuna en Kingmaker Casino en Línea El mundo del juego en línea ha revolucionado la forma en que los entusiastas de...

ten Better Real cash Online casinos to have United states Professionals inside the 2025

So it program is made for discovering some online game aspects and you can determining your requirements, whether you prefer highest otherwise lowest volatility...

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами Одним из ключевых факторов, завлекающих пользователей в интернет-казино, становятся премии. Подбор подходящего казино с заманчивыми акциями может существенно увеличить...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here