5 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत, मौत की वजह अत्यधिक रक्तस्राव, सदमा और दम घुटने से हुई है

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भोपाल। वाजपेयी नगर मल्टी में पांच की वर्ष मासूम बच्ची आसपास के सभी लोगों की चहेती थी। वह हंसमुख स्वभाव की होने से किसी के भी बुलाने पर चली जाती थी, लेकिन मंगलवार दोपहर जब पड़ोस के अंकल ने उसे बुलाया तो उसे मालूम भी नहीं था कि वह मौत के आगोश में जाने वाली है। कमरे में पहुंचते ही दरिंदे बने अतुल निहाले ने उसे दबोच लिया। इस वहशीपन का जब मासूम ने विरोध किया तो उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद जो कुछ उस पर बीता, वो उसकी मौत की वजह बन गया। हालांकि दरिंदगी की पराकाष्ठा के बाद भी मासूम की सांसें चल रही होंगी। लेकिन अपना जुर्म छुपाने के लिए वहशी दरिंदे ने मासूम को कपड़े में लपेटकर पानी की खाली टंकी में बंद कर दिया। हैवानियत का सदमा, असहनीय पीड़ा, घुटन और शरीर से बहती खून की धारा से उसकी सांसों की डोर टूट ही गई। यह खुलासा पांच वर्षीय बच्ची की संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुआ है। डीसीपी जोन-3 रियाज इकबाल ने स्पष्ट किया कि मासूम की मौत गला दबाने से नहीं हुई थी। एम्स अस्पताल में गुरुवार को मासूम का पीएम हुआ था। संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत की वजह अत्यधिक रक्तस्राव, सदमा और दम घुटना बताया है।डीसीपी इकबाल ने बताया कि आरोपित अतुल नशे का आदी है। गुरुवार सुबह उसे जब रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था, तब भी वह शराब पिये हुए था। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने दुष्कर्म और हत्या की वारदात को नशे में ही अंजाम दिया था। वहीं पुलिस से पूछताछ में आरोपित ने कबूला कि घटना के दिन बच्ची घर में अकेली थी। उसे देखकर नीयत खराब हो गई थी। उसने बच्ची को पास बुलाया और घर में घुसकर हैवानियत की थी। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस को मंगलवार को वाजपेयी नगर मल्टी में मासूम की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। पांच वर्षीय बच्ची की तलाशी के लिए पुलिस ने पांच थानों के पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। दो दिन तक परिसर की सभी मल्टी के मकानों की तलाशी ली गई थी, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा था। गुरुवार सुबह जब पड़ोसियों को बंद घर से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया था। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित अतुल को रेलवे स्टेशन से पकड़ा, जबकि उसकी मां और बहन को मल्टी से ही गिरफ्तार किया गया था।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Aviator Pin Up stratejiləri və matç proqnozları üzrə analiz

Aviator Pin Up və idman proqnozlarına yanaşma Mən idman analitiki kimi zamanlı və statistik yanaşmanı birləşdirərək həm futbol matçlarına, həm də aviator pin up oyununa...

Обзор интернет гэмблинг-платформы с без вложений бонусом

Обзор интернет гэмблинг-платформы с без вложений бонусом В мире онлайн-казино бонусы без депозита являются всё более популярными. Эти дают пользователям особенную перспективу попробовать везение без...

Beste Online Casinos 2025 Die Top Ten Online Casinos

"beste Online Casinos Deutschland: Top Casino Seiten 2025ContentWas Ist Auch Das Beste On-line Casino In Deutschland? Über Family Room AutorOnline Casino Test Deutschland 2025:...

Betgaranti online casino Trkiye yeni yelere zel bonus.426

Betgaranti online casino Türkiye - yeni üyelere özel bonus ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here