55 वर्षीय दिव्यांग का एक महिला ने अश्लील वीडियो बना बनाया, 72 हज़ार रुपये व सोने की चेन ले ली

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रत‍िन‍िध‍ि, उज्जैन। महिदपुर में रहने वाले 55 वर्षीय दिव्यांग का एक महिला ने अश्लील वीडियो बना लिया। महिला ने अपने पुत्र के साथ मिलकर दिव्यांग को धमकाया कि उसने रुपये नहीं दिए तो वह वीडियो बहुप्रसारित कर देगी। इसके बाद दिव्यांग से अब तक 72 हजार रुपये व सोने की चेन ले ली। दोनों मां-बेटे पांच लाख रुपये और देने के लिए दबाव बना रहे थे। दिव्यांग की शिकायत पर पुलिस ने मां-पुत्र पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिदपुर में रहने वाले 55 वर्षीय दिव्यांग को अक्टूबर में निपानिया महिदपुर की रेखाबाई हालमुकाम पद्मावती कालोनी मिली थी। महिला दिव्यांग को अपने साथ कानीपुरा रोड पर स्थित नक्षत्र होटल के समीप रहने वाली अपनी सहेली के घर ले गई। जहां महिला ने दिव्यांग के अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। महिला लगातार दिव्यांग को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर उससे रुपये ऐंठ रही थी। महिला व उसका पुत्र रितुराज दिव्यांग को धमकाकर उससे 72 हजार रुपये व सोने की चेन ले चुके हैं। अब भी दिव्यांग से पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। जिस पर दिव्यांग ने चिमनगंज पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शुक्रवार को आरोपित रेखाबाई व उसके पुत्र रितुराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दोनों मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Latest news

Рейтинг интернет игорных заведений с моментальными выплатами

Рейтинг интернет игорных заведений с моментальными выплатами Для геймеров, которые ценят оперативность и практичность, онлайн казино с моментальными выплатами оказываются настоящей находкой. Эти платформы предлагают...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении Контроль лицензионных игровых машин в казино является ключевым аспектом обеспечения честной игры и безопасности пользователей. Разрешение гарантирует, что...

Расширенные премии и повышенная преданность в онлайн-казино

Расширенные премии и повышенная преданность в онлайн-казино В мире интернет-казино, где конкуренция становится все более интенсивной, дополнительные вознаграждения играют ключевую роль в привлечении и закреплении...

Букмекерская контора Mostbet.301 (2)

Мостбет зеркало - Букмекерская контора Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...

Pin Up Casino Onlayn Azrbaycan.5689

Pin Up Casino Onlayn Azərbaycan ▶️ OYNA ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here