56 दुकान और मेघदूत चौपाटी पर अर्धनग्न होकर घूमने वाली युवती के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि,इंदौर । इंदौर शहर के 56 दुकान और मेघदूत चौपाटी पर अर्धनग्न होकर घूमने वाली युवती के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने शहर में अर्धनग्न घूमने के वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किए थे। शहर की तुकोगंज थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 के तहत युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी इस हरकत का शहर के लोगों ने विरोध किया था। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी युवती द्वारा की गई इस हरकत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि यह मां अहिल्या की नगरी है, यहां ऐसी हरतक नहीं चलेगी। युवती के अर्धनग्न होकर इंदौर शहर के प्रमुख स्थानों पर घूमने और वीडियो बनाकर इसे वायरल करने के मामले में लगातार विरोध हो रहा है। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और युवती के खिलाफ केस दर्ज किया। इंदौर का 56 दुकान तुकोगंज थाना इलाके में आता है। अर्धनग्न होकर घूमने और वीडियो को लेकर हो रहे विरोध के बाद युवती ने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। जिसमें उसने अपनी इस हरकत के लिए खेद जताया था। युवती के माफी मांगने के बाद भी शहर के इसका विरोध कर रहे थे। इंदौर शहर में किसी युवती द्वारा अर्धनग्न होकर भीड़ भरे स्थानों पर घूमने की घटना पहली बार हुई है। इससे शहर की सभ्यता और संस्कार पर सवाल उठने लगे थे। इसी वजह से शहर के समाजसेवी और नेता इससे काफी नाराज हुए और उन्होंने इसका जमकर विरोध किया ।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pokerdom – Официальный сайт онлайн казино Покердом.516 (2)

Pokerdom - Официальный сайт онлайн казино Покердом ▶️ ИГРАТЬ ...

Chicken Road Game Brd

ContentEntsprechend stehen deine Gewinnchancen?Chicken Road Demonstration aufführenFür und wider durch Chicken Road Gambling Game Gewinne sie sind deinem Spielkonto gutgeschrieben, & respons kannst die leser...

Pin Up Casino присоединяйтесь к лучшим игрокам в Пин Ап Казино Онлайн.261 (2)

Pin Up Casino — присоединяйтесь к лучшим игрокам в Пин Ап Казино Онлайн ...

7Slots Casino – Hzl Para ekme.893

7Slots Casino - Hızlı Para Çekme ▶️ OYNAMAK ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here