58 हजार के करीब आया सोना: चांदी में भी दिखी गिरावट, आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं दाम

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 19 जून को सोना 59370 रुपए पर था, जो अब, यानी 24 जून को 58,395 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 985 रुपए कम हुई है।

चांदी में भी बड़ी गिरावट
IBJA की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते चांदी में 4 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 72,626 रुपए पर थी जो अब 68,304 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 4,322 रुपए कम हुई है।

इस महीने सोने में रही गिरावट
इस महीने यानी जून में अब तक सोने में गिरावट देखने को मिली है। इस महीने की शुरुआत यानी 1 जून को ये 60,113 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 58,395 रुपए पर है। यानी इसके दाम में 1,718 रुपए की गिरावट आई है।

आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं दाम
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता कहते हैं कि सोने में ये गिरावट स्थाई नहीं हैं। आने वाले दिनों में इसकी कीमत में फिर बढ़त देखने को मिल सकती है। अनुज गुप्ता के अनुसार साल के आखिर तक सोना फिर 62 हजार तक जा सकता है।

सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
अगर आप इन दिनों सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना बेचने पर रोक लगा दी गई है।

जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

- Advertisement -

Latest news

Releases Avitsa Aviator-predictor

Escalibud Aviator-predictor: About Level Up The Aviator Game! This Kind Of App Employs The Prediction Prowess To Be Able To Help You Your Own...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sweet Bonanza TL Demo: Gelenek ve Moderniteyi Birleştiren Bir Deneyim

Sweet Bonanza TL Demo: Gelenek ve Moderniteyi Birleştiren Bir DeneyimGeleneksel bahsi modern teknoloji ile nasıl harmanlarız? "Sweet Bonanza TL Demo" tam da bu sorunun...

Sweet Paz Kostenlos Spielen: Demonstration Und Freispieloptionen

"% Offizielle Website On The Web Spielen, StrategienContentIst Fairly Sweet Bonanza Fair Und Sicher? Bitte Zocken Sie VerantwortungsvollSpielanleitung Sowie BeschreibungEntdecke Sweet Paz In Den...

Рост ставок на киберспорт в топовых онлайн-казино

Рост ставок на киберспорт в топовых онлайн-казиноВ последние годы киберспорт стал неотъемлемой частью развлекательной индустрии, и это не прошло мимо внимания операторов азартных игр....

Book Of Ra Gratis Păcănele On-line Demo

Book Of Ra ClassicContentAlte Recomandări Para Păcănele Online: Cazinouri PopulareBook Of Ra Six GratisCare Este Volatilitatea Și Rata De Reușită A Publication Of Ra?...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here