6 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी,राजस्थान में 3 दिन में 19 मौतें

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ आज 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है। यह 2 जून तक रहेगा। इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के लिए लू (हीटवेव) का रेड अलर्ट जारी किया है। ज्योतिष के हिसाब से सूर्य कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब से नौ दिन तक नौ तपा होता है।

उत्तर भारत में शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान 49 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में गर्मी से गुरुवार को 9, शुक्रवार को 5 और शनिवार को 5 मौतें हुईं। राज्य में 3 दिन में यह आंकड़ा 19 हो गया है। भोपाल-हैदराबाद इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार को एक घंटे देरी से रवाना हुई। बताया गया कि बाहर का तापमान ज्यादा होने के चलते इंजन रिस्ट्रिक्टेड मोड में चला गया था।

उधर, कश्मीर घाटी में भी तापमान बढ़ा है। यहां 23 मई को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 11 साल में सबसे ज्यादा रहा। 25 मई 2013 को 32.2 डिग्री सेल्सियस था।

शुक्रवार को देश की पावर डिमांड बढ़कर सीजन के सबसे ऊंचे स्तर 239.46 GW पर पहुंच गई। पावर मिनिस्ट्री के डेटा के मुताबिक, गुरुवार को पावर डिमांड 236.59 GW, बुधवार को 235.06 GW थी। पिछले साल पावर डिमांड का ऑल आइम हाई 243.27 GW सितंबर 2023 में रिकॉर्ड किया गया था। इस साल गर्मी के मौसम में यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।

ज्यादातर राज्यों में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। राजस्थान में सफाई कर्मचारियों से सुबह 5 से 10 बजे तक ही काम करने को कहा गया है। मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली में डॉक्टरों ने मरीजों और बुजुर्गों से दिन में यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

छुटि्टयां रद्द: हिमाचल के कांगड़ा जिले के सभी स्कूलों में 25 मई को छुट्टी कर दी गई है। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।

सिग्नल पर राहत: एमपी ट्रैफिक पुलिस ने इंदौर के चौराहों पर रेड लाइट का ड्यूरेशन कम कर दिया, ताकि लोगों को धूप में कम रुकना पड़े। आगरा, भोपाल, जोधपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में चौराहे पर टेंट लगाए गए हैं, ताकि सिग्नल के इंतजार में उन्हें राहत मिल सके।

गर्मी के चलते बिजली की किल्लत: गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से किल्लत भी शुरू हो गई है। यूपी के कानपुर में गुरुवार को 584 बार शटडाउन लिया गया। राज्य में बिजली की डिमांड 28 हजार मेगावाट से ज्यादा है। ललितपुर, ओबरा और ऊंचाहार की यूनिट में बिजली उत्पादन शनिवार तक शुरू होने की उम्मीद है।

एमपी के ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में 6 से 7 घंटे बिजली कटौती हो रही है। दिल्ली और एनसीआर में कई इलाकों में 2 से 5 घंटे की कटौती हो सकती है। ऐसा ही हाल राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में है।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide Welcome to the exciting world of real money online casinos in New Zealand! With the rise...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Cryptoboss онлайн казино бонусные предложения.714

Cryptoboss онлайн казино - бонусные предложения ▶️ ИГРАТЬ ...

Best Non-Gamstop Casino Sites UK Casinos Not on Gamstop 2025.4742

Best Non-Gamstop Casino Sites UK – Casinos Not on Gamstop 2025 ...

Glory Casino Android App.954

Glory Casino Android App ▶️ PLAY ...

казино и ставки в БК зеркало сайта Mostbet.578

Мостбет - онлайн казино и ставки в БК – зеркало сайта Mostbet ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here