67 साल के हुए मुकेश अंबानी, एशिया में सबसे अमीर… फिर भी इस बात से डरते हैं वो!

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। आज 19 अप्रैल 2024 को मुकेश अंबानी का जन्मदिन है। वे 67 साल के हो गए हैं। दुनिया के 11वें सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी उम्र बढ़ने के साथ अपने साम्राज्य को अगली पीढ़ी को सौंपने के प्लान पर भी काम कर रहे हैं।

वे चाहते हैं कि पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद भाई अनिल अंबानी से संपत्ति के बंटवारे को लेकर जो विवाद हुआ था, वैसा उनके बेटों और बेटी के बीच न हो। ऐसे में 28 दिसंबर 2023 को अपने पिता धीरूभाई के जन्मदिन पर मुकेश ने कहा था-

‘रिलायंस का भविष्य आकाश, ईशा, अनंत और उनकी पीढ़ी का है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे जीवन में और ज्यादा अचीव करेंगे, और मेरी पीढ़ी के लोगों की तुलना में रिलायंस के लिए अधिक उपलब्धियां लाएंगे।’

यहां हम मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर उनके सक्सेशन प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं….

आकाश को जियो, ईशा को रिटेल और न्यू एनर्जी बिजनेस अनंत को सौंपा
मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं। आकाश-ईशा और अनंत। 2022 में मुकेश ने अपने बड़े बेटे आकाश को रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड का चेयरमैन बनाया था। ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल को संभाल रही हैं और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस को देख रहे हैं।

तीनों को रिलायंस के बोर्ड में भी शामिल किया गया है। मुकेश अंबानी ने 2023 की AGM में इसकी घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह ‘अगली पीढ़ी’ के लीडर्स को तैयार करने पर फोकस करते हुए अगले 5 साल तक कंपनी के चेयरमैन और CEO बने रहेंगे।
1. आकाश अंबानीः 2014 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने फैमिली बिजनेस जॉइन किया। अक्टूबर 2014 में वो रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के बोर्ड में शामिल हुए। जून 2022 से RJIL के चेयरमैन हैं।

आकाश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल सर्विस बिजनेस और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में भी शामिल रहे हैं। 2019 में उन्होंने श्लोका मेहता से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। बड़े बेटे पृथ्वी और बेटी वेदा।

2. ईशा अंबानीः येल और स्टेनफोर्ड से पढ़ाई की। 2015 में फैमिली बिजनेस जॉइन किया। रिलायंस रिटेल वेंचर्स, जियो इंफोकॉम, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड में शामिल हैं। ईशा की शादी दिसंबर 2018 में कारोबारी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई।

ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल के एक्सपेंशन को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने रिलायंस रिटेल के लिए ईकॉमर्स बिजनेस Ajio और ऑनलाइन ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा जैसे नए फॉर्मेट लॉन्च किए हैं। रिलायंस रिटेल की फूड, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन रिटेल में प्रजेंस है।

3. अनंत अंबानीः अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। वे मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के बोर्ड में डायरेक्टर हैं।

अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एनर्जी और मटेरियल बिजनेस के एक्सपेंशन को ड्राइव कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में, रिलायंस का लक्ष्य 2035 तक नेट कार्बन ज़ीरो कंपनी बनना है। एनिमल वेलफेयर को लेकर भी अनंत काम कर रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

Дополнительные автоматические автоматы в игорном доме

Дополнительные автоматические автоматы в игорном доме Бонусные слотовые автоматы в игорном доме, такие как вавада, дают игрокам уникальную шанс повысить свои перспективы на джекпот. Эти...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.9439

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Расширенные премии и повышенная преданность в онлайн-казино

Расширенные премии и повышенная преданность в онлайн-казино В мире интернет-казино, где конкуренция становится все более интенсивной, дополнительные вознаграждения играют ключевую роль в привлечении и закреплении...

Бонус на первый депозит Мелбет 2025: крутая ставка для новичков

Бонус на первый депозит Мелбет 2025: открой страничку своей удачи Автор: Андрей Бондаренко — опытный спортивный обозреватель с более чем 10-летним стажем в iGaming. Проверил: Евгений...

Top 10 Best On The Web Casinos Australia For Real Money 2025

Top Australian On The Web Casinos For Real Cash 2025ContentBest Australian Online Gambling Establishment Sites 2025: Your Guide Towards The Best Aussie SitesAre Old...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here